हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 3 WWE स्टार्स को रहना होगा सावधान! Brock Lesnar इस हफ्ते Raw में वापसी के बाद कर सकते हैं तहस-नहस

WWE Raw का आने वाला एपिसोड बहुत ही मजेदार होगा. ब्रॉक लैसनर वहां पर एंट्री करने वाले हैं. वो आएंगे तो फिर बवाल तो मचना तय है. कुछ स्टार्स हैं जिन्हें वो निशाना बनाकर उनकी हालत खराब कर सकते हैं.

विज्ञापन
WWE Raw में आएगा तूफान

Brock Lesnar: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ब्रॉक लैसनर की वहां पर वापसी होगी. मेंस रॉयल रंबल मैच के बाद पहली बार वो WWE टीवी पर दिखेंगे. लैसनर फ्यूचर को लेकर कोई बड़ा संकेत दे सकते हैं. वैसे द बीस्ट बोलने से ज्यादा तोड़फोड़ में भरोसा रखते हैं. कुछ स्टार्स को उनसे सावधान रहना होगा. यहां हम तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें वो वापसी के बाद तहस-नहस कर सकते हैं.

ओबा फेमी

मेंस रॉयल रंबल मैच में सभी की नजरें ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के टकराव पर ही थीं. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. लैसनर ने फेमी को सुप्लेक्स लगाया. वहीं फेमी ने द बीस्ट को क्लोथलाइन से गिराया. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट भी किया था. कहा ये भी जा रहा है कि इन दोनों का मुकाबला रेसलमेनिया 42 में हो सकता है. इस हफ्ते लैसनर वापसी करेंगे तो उनके सैगमेंट में फेमी आ सकते हैं. फेमी को वहां पर बचकर रहना होगा. लैसनर उनकी हालत खराब कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-‘परिवार के सामने बेइज्जत और शर्मिंदा करूंगी’, WWE स्टार Becky Lynch ने दुश्मन को धमकी देकर मचाई सनसनी!

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट को भी वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर निशाना बना सकते हैं. मेंस रॉयल रंबल मैच में नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर लैसनर को बाहर का रास्ता दिखाया था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रेसलमेनिया 42 में नाइट और लैसनर की टक्कर हो सकती है. नाइट चैंबर मैच का हिस्सा भी हैं. नाइट को भी द बीस्ट से सावधान रहना होगा. नाइट सुप्लेक्स और एफ-5 का शिकार हो सकते हैं. उन्हें बचकर रहना होगा.

जे उसो

कहा जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर आगामी चैंबर मैच का हिस्सा बन सकते हैं. Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड, ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो और जे उसो के बीच एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच होगा. लैसनर क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता. हो सकता है कि वो इस मैच में आकर जे पर हमला कर दें. वो मुकाबले में खुद को शामिल कर चैंबर मैच के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं. ऐसा होने की बहुत संभावनाएं जताई जा रही हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns को WWE WrestleMania 42 में मिलेगा नया विरोधी!, 44 साल का रेसलर लेगा CM Punk की जगह?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola