हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Wrestlepalooza 2025 में एकतरफा जीत के बाद 3 सुपरस्टार्स जिनके साथ Brock Lesnar का अगला मैच हो सकता है

WWE Wrestlepalooza 2025 में ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना का बुरा हाल कर उन्हें हराया. हम आपको बताते हैं कि लैसनर का अगला मुकाबला अब किसके साथ हो सकता है.

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE Wrestlepalooza 2025 की शुरुआत में एक खतरनाक मैच जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच हुआ. पूरे मुकाबले में लैसनर हावी रहे. उन्होंने सीना का बुरा हाल कर दिया. सीना को पिन करने से पहले उन्होंने छह एफ-5 लगाए. बैकस्टेज जाने से पहले भी उन्होंने जॉन को एफ-5 मारा. कमेंटेटर वेड बैरेट ने कहा है कि लैसनर कंपनी के साथ आगे भी बने रहेंगे. इसके बाद अब सभी सोच रहे हैं कि उनका अगला मैच किसके साथ होगा. इस आर्टिकल में हम 3 स्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ WWE रिंग में लैसनर की अगली टक्कर हो सकती है.

जॉन सीना

Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के मैच का अंत जिस तरह हुआ उससे कई लोग माने रहे हैं कि इनके बीच रीमैच हो सकता है. सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है और वह इतनी बुरी हार के बाद लैसनर को शायद छोड़ेंगे नहीं. अगले महीने 11 अक्टूबर को Crown Jewel इवेंट का आयोजन पर्थ में होने वाला है. वहां पर इनके बीच रीमैच हो सकता है. लैसनर के ऊपर सीना जीत दर्ज कर अपना बदला ले सकते हैं. इस चीज की कुछ हद तक संभावना बन रही है. वैसे आजतक दोनों का राइवलरी में ज्यादातर लैसनर ही हावी रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE में पत्नी को मिला सम्मान तो Triple H की आंखों से छलके आंसू, साथियों के साथ मिलकर बजाई जोरदार तालियां, देखें वीडियो

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

पॉल हेमन इस समय ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के साथ काम कर रहे हैं. पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में हेमन का ब्रॉक लैसनर के साथ रीयूनियन देखने को मिला. लैसनर ने उस समय हेमन से कहा कि हम बात करेंगे. Wrestlepalooza 2025 में लैसनर को इंट्रोड्यूस करने के लिए हेमन आए थे. ब्रेकर फ्यूचर स्टार हैं. ऐसे में उनका मुकाबला लैसनर के साथ कराया जा सकता है. लैसनर के तेवर देखकर लग रहा है कि वह कुछ भी कर सकते हैं. हो सकता है कि वह ब्रेकर पर अटैक कर हेमन को चौंका दें.

गुंथर

गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. कुछ साल पहले इसकी उम्मीद जताई गई थे लेकिन कंपनी ने प्लान को रोक दिया. समरस्लैम 2025 के बाद से गुंथर अभी तक रिंग में दिखाई नहीं दिए हैं. अब वह वापसी कर ब्रॉक लैसनर को चुनौती पेश कर सकते हैं. इसके बाद दोनों के बीच ड्रीम मुकाबला बुक किया जा सकता है. ट्रिपल एच जरूर इस मुकाबले के बारे में सोच रहे होंगे. इस मैच से WWE को भी तगड़ा फायदा होने की उम्मीद है. आप सभी जानते हैं कि द गेम बिजनेस को देखते हुए ही काम करते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में आखिरी बार इन इवेंट्स और तारीखों पर दिखेंगे John Cena, फिर कह देंगे 23 साल के रेसलिंग करियर को अलविदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola