WWE Stars: WWE सुपरस्टार्स की लाइफ बिल्कुल भी आसान नहीं होती है. इन्हें काफी मेहनत करनी होती है. एक्शन, बॉडी सहित एंट्रेंस पर भी ध्यान देना होता है. रिंग में किस अंदाज में एंट्री करनी है और किस वक्त करनी है इसका खूब ध्यान रखना पड़ता है. कई बार एंट्री के दौरान रेसलर्स की गलती भी देखने को मिलती है. कुछ अचानक से गलत स्टेप के कारण गिर जाते हैं. इनको हजारों फैंस के बीच बेइज्जती सहनी पड़ती है. इस आर्टिकल में हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो WWE रिंग में एंट्री के दौरान फिसल कर बुरी तरह गिर गए.
गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग का नाम WWE दिग्गजों की लिस्ट में आता है. जुलाई, 2025 में उन्होंने अपने करियर का अंतिम मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. गोल्डबर्ग का करियर लैजेंड्री रहा है. उनसे टकराना किसी के लिए भी आसान नहीं था. इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उनसे भी गलती हुई. गोल्डबर्ग की एंट्री थोड़ा अलग है. जब उनका म्यूजिक प्ले होता है तो फैंस उनके काम के चैंट्स लगाते हैं. SummerSlam 2003 में एंट्री के वक्त स्टेज पर वह गिर गए थे. उन्होंने तुरंत ही अपने आप को संभाल लिया था.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series में Brock Lesnar के मैचों पर एक नज़र, जानिए किसने दी थी 2 मिनट के अंदर करारी हार
टाइटस ओ’नील
टाइटस ओ’नील ने कई सालों तक WWE रिंग में काम किया. बड़े मैचों में वह शामिल रहे. अब उन्हें बैकस्टेज बड़ी भूमिका दी है. टाइटल भी एक बार एंट्री के बाद बुरी तरह गिर गए. उनका गिरना इतना खतरनाक था कि आज भी सभी याद करते हैं. इतना ही नहीं कई के चेहरे तो हंसी से खिल उठते हैं. बड़ी बात थी कि उन्हें कोई चोट नहीं आई. 2018 में सऊदी अरब में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच के दौरान जब टाइटस ने एंट्री की तो वह स्टेज से ही दौड़कर रिंग में आए. रिंग में जाने से पहले उनका पांव किसी चीज पर फंस गया. वह सीधे रिंग के नीचे जा गिरे थे.
ब्रॉक लैसनर
24 नवंबर, 2025 को हुआ Raw का एपिसोड ब्रॉक लैसनर के लिए कुछ खास नहीं रहा. मेन इवेंट में वॉरगेम्स मैच के लिए चल रहे ब्रॉल के दौरान लैसनर ने एंट्री की. उनके साथ पॉल हेमन भी थे. एंट्री के दौरान स्टेज पर पीठ के बल बुरी तरह लैसनर गिर गए. लैसनर का पांव लड़खड़ा गया था. यह घटना इतनी मजेदार थी कि द बीस्ट भी हंस पड़े थे. हालांकि, उन्होंने तुरंत ही मामले को संभाल लिया था. लैसनर ने माहौल चेंज करने के लिए अपनी टोपी ब्रॉन ब्रेकर को पहनाई.
ये भी पढ़ें:-3 बड़े धोखे जो WWE Survivor Series 2025 में होने वाले मेंस WarGames मैच में फैंस के उड़ा सकते हैं होश
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines