3 मौजूदा WWE स्टार्स जो रिंग में Brock Lesnar को अकेले ध्वस्त कर सकते हैं

WWE में ब्रॉक लैसनर का नाम बहुत बड़ा है. उनसे टकराना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. इसके बावजूद रोस्टर में कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो उन्हें मात देने में पूरी तरह से सक्षम हैं.

WWE

ब्रॉक लैसनर को ये स्टार्स दे सकते हैं चुनौती

Brock Lesnar: WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर के सामने टिक पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. लैसनर की इनर्जी, एक्शन और शरीर बहुत ही तगड़ा है. WWE में बहुत कम लोग हैं जो उन्हें हरा पाए हैं. द बीस्ट के पास इतनी ताकत है कि वो अकेले ही चार-पांच रेसलर्स को पीट सकते हैं. उनका लुक भी बहुत खतरनाक है. रेसलिंग की दुनिया में लैसनर अपना नाम बहुत ऊंचा कर चुके हैं. यहां हम तीन उभरते हुए स्टार्स की बात करेंगे जो WWE में लैसनर को अकेले ध्वस्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर को मेन रोस्टर में आए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. WWE उन्हें अपना फ्यूचर सुपरस्टार मानती है. इस वजह से ही पॉल हेमन भी उनके साथ काम कर रहे हैं. ब्रेकर को देखकर युवा ब्रॉक लैसनर की याद आ जाती है. दोनों का एक्शन लगभग एक जैसा ही है. ब्रेकर मौजूदा समय में ऐसे रेसलर हैं जो अकेले दम पर लैसनर को रिंग में मजा चखा सकते हैं. उनके पास लैसनर के हर मूव का जवाब देने की क्षमता है. ब्रेकर का स्पीयर इतना तगड़ा होता है कि दूसरा रेसलर उठ नहीं पाता है. लैसनर के साथ भी कुछ ऐसा हो सकता है.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर ने WWE में खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की है. उनकी कद-काठी एकदम ब्रॉक लैसनर के जैसे ही है. गुंथर ने मेन रोस्टर में अपने एक्शन से कहर ढा रखा है. जुलाई 2025 में उन्होंने गोल्डबर्ग को रिटायर किया था. जॉन सीना को भी रिटायर करने का सौभाग्य द रिंग जनरल को मिला है. गुंथर के स्लीपर होल्ड लॉक से बच पाना किसी के लिए भी मुश्किल है. गुंथर में इतनी क्षमता है कि वह अकेले ही लैसनर का बुरा हाल कर सकते हैं. लैसनर के पास भी टैपआउट के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं होगा.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू ने पिछले साल जून में मेन रोस्टर में कदम रखा था. कंपनी ने उनकी बुकिंग बहुत ही तगड़े अंदाज में की. उनके खूंखार लुक को देखकर रिंग में हर कोई डर जाता है. रोमन रेंस तक उनके सामने टिक नहीं पाए. फाटू के पास भी ब्रॉक लैसनर को अकेले धराशाई करने की कला है. लैसनर के एफ-5 और सुपलेक्स का जवाब फाटू आराम से दे सकते हैं. फ्यूचर में इन दोनों के बीच WWE में होना पक्का है. ट्रिपल एच ने जरूर इस ड्रीम मैच के बारे में तगड़ा प्लान बनाया होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ