Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 में इस बार बहुत मजा आने वाला है. 31 जनवरी को होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन सऊदी अरब में होगा. पहली बार यूएस के बाहर से इसका सीधा प्रसारण होगा. रोमन रेंस भी शो का हिस्सा बनने वाले हैं. उम्मीद के मुताबिक मेंस रॉयल रंबल मैच में ट्राइबल चीफ का जलवा देखने को मिलेगा. अभी इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. अगर रंबल मैच में रेंस एक्शन में दिखेंगे तो उन्हें कुछ स्टार्स से सावधान रहने की जरूरत है. ये रेसलर्स उनका बुरा हाल कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
2025 में ब्रॉन ब्रेकर ने जबरदस्त काम कर सभी का दिल जीता. द विज़न ग्रुप में वो शामिल हुए. पॉल हेमन के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला. उनके स्पीयर के आगे टिक पाना किसी के लिए भी काफी मुश्किल है. ब्रेकर ने रोमन रेंस को भी काफी परेशान किया. रेंस की उन्होंने स्पीयर से कई बार धराशाई किया. आगामी मेंस रॉयल रंबल में ब्रेकर और रेंस की टक्कर होनी पक्की है. वहां पर रोमन का बुरा हाल ब्रेकर कर सकते हैं. उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है. 2026 में ब्रेकर और रेंस के बीच मैच भी देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-माथे पर चंदन, चेहरे पर भभूत…WWE से निकाले गए वीर महान और प्रेमानंद महाराज की फोटो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर भी उम्मीद के मुताबिक रॉयल रंबल मैच में परफॉर्म करेंगे. रोमन रेंस और लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों के बीच कई मुकाबले हो चुके हैं. हाल ही में हुए सर्वाइवर सीरीज में दोनों का आमना-सामना हुआ था. रोमन को लैसनर से भी बचने की जरूरत है. रंबल मैच में रेंस का बुरा हाल लैसनर कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि लैसनर के सुपलेक्स और एफ-5 के बाद फिर से रिंग में अपने पैर पर खड़े हो पाना मुश्किल होता है.
जेकब फाटू
जेकब फाटू अपना विकराल रूप दिखा चुके हैं. पिछले साल फाटू ने भी रोमन रेंस की बीच-बीच में हालत खराब की थी. फ्यूचर में इनके बीच सिंगल्स मुकाबला होना पक्का है. अक्टूबर 2025 के बाद से अभी तक टीवी पर फाटू नज़र नहीं आए है. आगामी रंबल मैच में वो भी अपना जलवा दिखाएंगे. रोमन को उनसे भी सावधान रहने की जरूरत है. फाटू के आगे अगर रेंस आएंगे तो फिर तगड़ा ब्रॉल होना पक्का है. ऐसा हुआ तो फिर रेंस की हालत खराब हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में टाइटल छोड़ने वाले 27 साल के रेसलर से होगी Brock Lesnar की टक्कर! हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
8 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines