WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 का आयोजन अप्रैल में होने वाला है. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. Royal Rumble 2026 बहुत जल्द होने वाला है. वहां से रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत हो जाएगी. रोमन रेंस भी मेगा इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. रोमन अभी तक अपने करियर में 10 बार रेसलमेनिया का मेन इवेंट कर चुके हैं. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनकी टक्कर WrestleMania 42 में हो सकती है.
कोडी रोड्स
सर्वाइवर सीरीज 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम को हार का सामना करना पड़ा था. रोमन रेंस और उनके साथियों की करारी हार हुई. मैच के बाद रोमन और कोडी रोड्स के बीच तनाव देखने को मिला था. इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में मैच हो सकता है. हाल ही में डेव मैल्टजर ने भी कहा कि WWE द्वारा दोनों के बीच टक्कर का प्लान बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-2026 का वुमेंस WWE Royal Rumble मैच जीतने वाली स्टार के नाम का खुलासा, हाल ही में John Cena पर किया था हमला
सीएम पंक
सीएम पंक के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं. उम्मीद के मुताबिक वो रेसलमेनिया 42 तक चैंपियन बने रहेंगे. रोमन रेंस इस बार रॉयल रंबल मैच जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. रोमन इस मैच की जीतने के बाद रेसलमेनिया 42 के लिए पंक को टाइटल के लिए चुनौती दे सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं बन रही हैं. पंक और रोमन के बीच सिंगल्स मैच सभी देखना चाहते हैं. इस मुकाबले से कंपनी को भी बिजनेस के मामले में अच्छा फायदा होगा.
ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉन ब्रेकर उभरते हुए स्टार हैं. 2025 उनके लिए शानदार रहा था. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. इस वजह से ही उन्हें पॉल हेमन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है. ब्रेकर का रोमन रेंस के साथ भी मैच होना पक्का है. कंपनी ने जरूर इसका प्लान बनाया होगा. रेसलमेनिया 42 में दोनों का मैच बुक किया जा सकता है. ट्रिपल एच इसके जरिए ब्रेकर को बड़ा पुश दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE के इन 3 खतरनाक स्टार्स पर सभी की नजरें, जल्द बन सकते हैं विलेन
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines