Brock Lesnar: WWE ने अप्रैल में होने वाले WrestleMania 42 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. बहुत जल्द रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत भी हो जाएगी. ब्रॉक लैसनर को भी मेगा इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया है. वो भी एक्शन में नज़र आएंगे. आप सभी जानते हैं कि लैसनर हमेशा तगड़ा बिजनेस देते हैं. ट्रिपल एच ने जरूर उनके लिए बड़ा प्लान बनाया होगा. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनका मुकाबला WrestleMania 42 में लैसनर के साथ हो सकता है.
गुंथर
ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच हर कोई ड्रीम मैच जल्द से जल्द देखना चाहता है. कुछ साल पहले इनके बीच मैच होने वाला था, लेकिन कंपनी ने प्लान में बदलाव कर दिया. गुंथर मौजूदा समय में सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. पिछले साल उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया था. WWE WrestleMania 42 में लैसनर की टक्कर इस बार द रिंग जनरल से हो सकती है. दोनों के मैच से कंपनी को भी बिजनेस के मामले में काफी फायदा होगा.
ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच में अभी तक हिस्सा लेने वाले सभी मेंस और वुमेंस WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट
ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉक लैसनर के साथ मैच के लिए ब्रॉन ब्रेकर भी लाइन में खड़े हैं. ब्रेकर के लिए मेन रोस्टर का सफर अभी तक बढ़िया रहा है. पॉल हेमन के साथ वो काम कर रहे हैं. उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में बिल्ड किया जा रहा है. WrestleMania 42 में ब्रेकर की टक्कर द बीस्ट से भी कराई जा सकती है. दोनों के बीच जबरदस्त मैच हो सकता है. ब्रेकर की साइड हेमन खड़े रहेंगे, तो फिर माहौल ही अलग हो जाएगा. ट्रिपल एच जरूर इस मुकाबले को लेकर सोच सकते हैं.
ओबा फेमी
ओबा फेमी की जल्द ही मेन रोस्टर में एंट्री होने वाली है. हाल ही में उन्होंने NXT चैंपियनशिप छोड़ी थी. उम्मीद के मुताबिक आगामी रॉयल रंबल मैच में उनकी एंट्री होगी. वहां पर उनका सामना ब्रॉक लैसनर के साथ हो सकता है. इसके बाद दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में मैच कराया जा सकता है. ऐसा हुआ तो फिर ये फेमी के करियर की सबसे बड़ी़ उपलब्धि होगी. ट्रिपल एच को इस तगड़े मुकाबले के बारे में जरूर सोचना चाहिए.
ये भी पढ़ें:-WWE ने क्यों रद्द किया Roman Reigns का WrestleMania 42 का धमाकेदार मैच? असली वजह का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines