Becky Lynch: WWE वुमेंस डिवीजन में बैकी लिंच का बहुत बड़ा नाम है. कंपनी ने उन्हें खूब पुश दिया. अब तो उन्हें सबसे ज्यादा पैसा भी मिलता है. बैकी ने 2021 में अपने साथी रेसलर सैथ रॉलिंस के साथ शादी की. दोनों की एक बेटी भी है. लिंच आयरलैंड से आती हैं. वो हमेशा अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उनके अफेयर भी रह चुके हैं. यहां हम आपको तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें रॉलिंस से पहले बैकी डेट कर चुकी हैं.
फिन बैलर
फिन बैलर WWE के टॉप स्टार्स में से एक हैं. मौजूदा समय में उनके दिन रिंग में अच्छे नहीं चल रहे हैं. हाल ही में उन्हें जजमेंट डे ग्रुप से धोखा मिला है. बैलर और बैकी लिंच दोनों आयरलैंड के हैं. दोनों ने शुरुआत में साथ में खूब काम किया. लिंच का पहला प्यार बैलर ही थे. ये बात लिंच अपनी किताब में भी बता चुकी है. बैलर ने ही बैकी को ट्रेनिंग दी थी. रेसलिंग के लिए बैलर पहले जापान गए और बैकी ने भी अमेरिका में दस्तक दी. इसके बाद दोनों का रिलेशन खत्म हो गया था.
ये भी पढ़ें:-WWE में WrestleMania 42 से पहले बड़ा धोखा, हथोड़े और कुर्सी से फेमस रेसलर को उसके 4 साथियों ने जमकर पीटा
ल्यूक सेंडर्स
ल्यूक सेंडर्स बहुत बड़े UFC फाइटर हैं. 2016 में बैकी लिंच और सेंडर्स का रिश्ता काफी चर्चा में आया था. दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया 2018 में दोनों अलग हो गए थे. एक वक्त इनके रिलेशन को देखकर लगा था कि शादी भी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इन दोनों के रिलेशन के बीच में करियर आ गया था. दोनों ने आपसी सहमति से ही अलग होने का निर्णय लिया था. अगर उस समय बैकी की शादी सेंडर्स से हो जाती, तो शायद वो WWE की बड़े स्टार नहीं बन पातीं.
जैफ डाई
जैफ डाई कॉमेडियन हैं. वो भी अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. 2018 में ल्यूक सेंडर्स से अलग होने के बाद बैकी लिंच का रिलेशन जैफ डाई के साथ शुरू हुआ. दोनों बहुत जल्दी चर्चा में आ गए थे. इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं. डाई और बैकी का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. जल्दी ही बैकी और डाई अलग हो गए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में एक साथ आएगा Roman Reigns और Brock Lesnar का तूफान, WrestleMania से पहले इस शो में मचेगा गदर!
संबंधित खबरें
WWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
14 hrs agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
1 day agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
1 day agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
6 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
6 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
7 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
7 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
9 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines