The Rock: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. पहली बार ये शो सऊदी अरब में होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित कंपनी के बड़े स्टार्स इसमें हिस्सा लेंगे. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. मेंस रंबल मैच में द रॉक भी आकर बवाल मचा सकते हैं. वो आ गए तो फिर ये बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए होगा. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रॉक आगामी रंबल मैच में आ सकते हैं.
लंबे समय से WWE रिंग में नहीं आए द रॉक
कुछ सालों से WWE रिंग में द रॉक एक्टिव रहे हैं. रॉक अंतिम बार पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर में दिखे थे. इसके बाद से वो गायब चल रहे हैं. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इनकी स्टोरी में भी वो आगे शामिल नहीं रहे. फैंस अब उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये भी एक कारण है कि वो आगामी रंबल मैच में आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने WWE के इस मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन की उड़ाई धज्जियां, खराब बुकिंग से टाइटल रन किया बर्बाद
WWE Royal Rumble 2026 का सबसे बड़ा सरप्राइज
WWE के लिए 2026 की शुरुआत शानदार रही है. वीकली शो काफी तगड़े रहे हैं. इंटरनेशनल शो में स्टार्स ने अच्छा काम किया है. अभी तक कुछ पता नहीं है कि Royal Rumble 2026 में कंपनी क्या तोहफा देने वाली है. द रॉक एक बड़ा सरप्राइज हो सकते हैं. फैंस को इससे अच्छा गिफ्ट नहीं मिल सकता है. Royal Rumble 2026 का सबसे तगड़ा सरप्राइज देने के लिए रॉक रंबल मैच में एंट्री कर सकते हैं.
WWE WrestleMania 42 का मैच तय करने के लिए
WrestleMania 40 के पहले दिन द रॉक ने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को मात दी थी. इसके बाद से रॉक ने कोई मैच नहीं लड़ा है. अब ऐसा लगता है कि वो सीधे रिटायरमेंट मैच ही लड़ेंगे. रोमन रेंस और कोडी रोड्स के साथ उनका ड्रीम मैच बचा हुआ है. WrestleMania 42 में द रॉक अपना अंतिम मैच लड़ सकते हैं. इसके बिल्डअप के लिए रॉक आगामी रंबल मैच में आ सकते हैं. वहां से उनका मैच तय हो सकता है. इस वजह से भी वो रंबल मैच में एंट्री कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown प्रीव्यू (16 जनवरी, 2026): 4 बड़े मैचों में मचेगी तबाही, नए चैंपियन का होगा जोरदार स्वागत
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines