हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 कारण क्यों फैंस को WWE Survivor Series 2025 जरूर देखना चाहिए

WWE Survivor Series 2025 बहुत ही तगड़ा होने वाला है. कंपनी ने बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. कुछ कारणों की वजह से फैंस ने इसे जरूर देखना चाहिए.

विज्ञापन
WWE Survivor Series 2025

Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. 29 नवंबर (भारत में 30 नवंबर) को तगड़ा इवेंट फैंस को देखने को मिलेगा. दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित लग रहे हैं. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. चारों तगड़े मुकाबले हैं. दो चैंपियनशिप भी इसमें शामिल हैं. हर साल की तरह इस बार भी कंपनी ने कोई तगड़ा सरप्राइज प्लान किया होगा. खैर यहां हम आपको 3 कारणों के बारे बताएंगे कि क्यों फैंस को Survivor Series 2025 जरूर देखना चाहिए.

जॉन सीना के करियर का अंतिम WWE Survivor Series

जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर खत्म होने वाला है. उनके पास दो ही तारीखें बची हुई हैं. 13 दिसंबर को वह Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. इससे पहले Survivor Series में वह अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सीना अपने करियर में आखिरी बार Survivor Series में परफॉर्म करेंगे. यह सबसे बड़ा कारण है कि फैंस को Survivor Series 2025 जरूर देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 से पहले SmackDown के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? Roman Reigns के भाई का बड़ा मैच

विज्ञापन

मेंस वॉरगेम्स मैच में ड्रीम टीम

Survivor Series 2025 में रोमन रेंस, सीएम पंक, कोडी रोड्स और द उसोज़ का मुकाबला द विज़न ग्रुप (ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर) से होगा. किसी ने नहीं सोचा था कि रेंस, पंक और रोड्स एक ही टीम में काम करेंगे. एक तरह से यह सभी के लिए ड्रीम टीम है. सबसे बड़ी बात है कि दूसरी तरह लैसनर और मैकइंटायर मौजूद रहेंगे. 2020 में यह दोनों दुश्मन थे और अब साथ काम कर रहे हैं. इन वजहों से भी फैंस को Survivor Series 2025 जरूर देखना चाहिए.

एजे ली का पहला वॉरगेम्स मैच

एजे ली ने कुछ महीने पहले 10 साल बाद WWE में वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने अपने पति सीएम पंक के साथ मिलकर Wrestlepalooza इवेंट में बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस का सामना किया. पंक और ली को वहां पर जीत मिली थी. ली अब Survivor Series 2025 में होने वाले विमेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा हैं. उनके साथ रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस, शार्लेट फ्लेयर और इयो स्काई हैं. एजे अपने करियर में पहली बार वॉरगेम्स मैच का हिस्सा हैं. उन्हें कंपनी के टॉप विमेंस स्टार्स का साथ मिलेगा. एजे की वजह से भी फैंस को Survivor Series 2025 जरूर देखना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के 10 महान विरोधियों की लिस्ट आई सामने, मौजूदा चैंपियन ने हासिल किया नंबर 1 का ताज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola