News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
SmackDown: WWE Survivor Series 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं है. 29 नंवबर को फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने चार बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. इससे पहले अंतिम SmackDown का शो भी जबरदस्त होने की उम्मीद है. इस शो को पिछले हफ्ते ही टेप कर लिया गया था. कंपनी ने इसे लेकर पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे. शो में स्टार पावर देखने को मिलेगी. Survivor Series को लेकर बिल्डअप भी होगा. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच को लेकर बवाल होना पक्का है. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
SmackDown के एपिसोड में Survivor Series एलिमिनेशन मैच देखने को मिलेगा. MFT (सोलो सिकोआ, जेसी माटेओ, टामा टोंगा, टोंगा लोआ और टाला टोंगा) की टक्कर सैमी ज़ेन, शिंस्के नाकामुरा, रे फीनिक्स और मोटर सिटी मशीन गन्स (एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन) से होगी. इनकी राइवलरी कुछ हफ्तों से चल रही है. उम्मीद है कि मैच में भी काफी मजा आएगा.
शो में चेल्सी ग्रीन का यूएस चैंपियनशिप सेलिब्रेशन भी होगा. हाल ही में उन्होंने जूलिया को हराकर दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया है. इसके अलावा विमेंस वॉरगेम्स एडवांटेज मैच भी होगा. इस मुकाबले में भी काफी बवाल होने की उम्मीद है. वॉरगेम्स मैच में हिस्सा लेने वालीं सभी विमेंस स्टार्स का रिंग में ब्रॉल हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड दोस्त को धोखा देकर क्यों बनीं विलेन? खुद किया बड़ा खुलासा
आगामी 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मुकाबला लड़ने वाले हैं. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. उनका आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट रखा गया है. SmackDown में इसके दो क्वार्टर फाइनल मैच होंगे. एलए नाइट का मुकाबला होगा. उनका मैच शेमस के साथ था लेकिन वह इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. अब शो के दौरान ही तय किया जाएगा कि उनका विरोधी कौन होगा. इसके अलावा रोमन रेंस के भाई जे उसो की टक्कर रूसेव के साथ होगी.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 को लेकर Triple H का ब्लॉकबस्टर ऐलान, धमाकेदार थीम सॉन्ग को किया ऑफिशियल
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।