हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 दिग्गज जिन्हें WWE में John Cena के रिटायरमेंट मैच का गवाह जरूर बनना चाहिए

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मुकाबला गुंथर के खिलाफ लड़ने वाले हैं. उन्हें लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं. कुछ दिग्गजोंं को जरूर सीना के अंतिम मैच का हिस्सा बनना चाहिए.

विज्ञापन
क्या ये दिग्गज जॉन सीना के आखिरी मैच में आएंगे?

John Cena: WWE में बहुत जल्द जॉन सीना का करियर खत्म होने वाला है. 13 दिसंबर को वाशिंगटन, डीसी में होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event में सीना अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. गुंथर के साथ उनका आखिरी मुकाबला तय किया गया है. WWE ने सीना के रिटायरमेंट मैच को शानदार बनाने की ठान ली है. कई दिग्गजों के वहां पर आने की संभावना भी जताई जा रही है. सभी सीना को अंतिम बार इन-रिंग एक्शन में देखना चाहते हैं. यहां हम तीन दिग्गजों की बात करेंगे जिन्हें WWE में सीना के रिटायरमेंट मैच का गवाह जरूर बनना चाहिए.

विंस मैकमैहन

2022 में विंस मैकमैहन ने WWE क्रिएटिव हेड का पद छोड़ दिया था. इसके बाद से वह टीवी पर कम ही नज़र आए. 2002 में जॉन सीना ने WWE में एंट्री की थी. शुरुआत से ही उन्हें पुश दिया गया था. बहुत जल्दी वह चैंपियन बन गए थे. सीना की सफलता के पीछे विंस का बड़ा हाथ है. विंस का क्रिएटिव दिमाग ना होता, तो शायद सीना रेसलिंग के टॉप पर नहीं पहुंच पाते. इस लिहाज से देखा जाए तो सीना के अंतिम मैच का हिस्सा जरूर विंस ने भी बनना चाहिए. सीना भी विंस को वहां पर देखना चाहते होंगे.

ये भी पढ़ें:-WWE में रिटायरमेंट मैच से पहले John Cena ने भरी हुंकार, सोशल मीडिया पर अंतिम विरोधी को दी चेतावनी

विज्ञापन

द रॉक

WWE में द रॉक और जॉन सीना का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. सभी का दोनों को साथ देखने का सपना होता है. रॉक और सीना की राइवलरी भी धमाकेदार रही थी. इनके बीच हुए मैचों को भूलना किसी के लिए भी नामुमकिन है. Elimination Chamber 2025 में रॉक के इशारे पर ही सीना ने हील टर्न लिया था. हैरान करने वाली बात है कि इसके बाद से अभी तक टीवी पर रॉक नज़र नहीं आए हैं. रॉक का अब सीना के आखिरी मैच में आना बनता है. रॉक अगर वहां मौजूद रहेंगे तो फैंस के लिए भी ये खुशी की बात होगी.

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर ने करीब तीन दशक तक अपने एक्शन से फैंस का मनोरंजन किया. कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. जॉन सीना और टेकर का रिलेशन भी काफी मजबूत है. दोनों के बीच भी राइवलरी रह चुकी है. सीना के आखिरी मैच का हिस्सा अंडरटेकर ने भी बनना चाहिए. वैसे टेकर बीच-बीच में WWE टीवी पर अपनी उपस्थिति देते रहते हैं. वॉशिंगटन, डीसी में अगर वह मौजूद रहेंगे तो फिर फैंस सहित सीना को भी बढ़िया लगेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE द्वारा Royal Rumble 2026 के लिए बनाए गए प्लान का खुलासा, जानिए इवेंट में कितने मुकाबले होंगे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola