TrendingBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

Triple H ने WWE फैंस को दिया झटका! WrestleMania 42 में नहीं होंगे ये 3 ड्रीम मैच

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं. फैंस को तगड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिलेंगे. दर्शकों को सरप्राइज भी मिल सकता है. कुछ ड्रीम मैच इस बार भी मेगा इवेंट में शायद नहीं होंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE WrestleMania 42

WrestleMania: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारी करना शुरू कर दिया है. दो दिन के इस इवेंट में तगड़े मुकाबले बुक किए जाएंगे. ट्रिपल एच हमेशा की तरह सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े दिग्गज एक्शन में दिखेंगे. यहां हम तीन ड्रीम मैचों की बात करेंगे जो WrestleMania 42 में नहीं होंगे.

रोमन रेंस vs द रॉक

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. 2024 में इनका मैच होने वाला था, लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. फैंस को लगा था कि WrestleMania 42 में रेंस और रॉक के बीच टक्कर होगी, लेकिन अब ये मुमकिन नहीं है. WrestleMania 42 में रोमन का मैच सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए तय कर दिया है. साफ है कि इस बार मेगा इवेंट में रेंस और रॉक का ड्रीम मैच नहीं होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Triple H को WWE में मिला ‘दूसरा’ Roman Reigns, हॉल ऑफ फेमर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर

ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच के बारे में शायद ट्रिपल एच सोच नहीं रहे हैं. कुछ साल पहले रॉयल रंबल मैच में दोनों का आमना-सामना हुआ था. इसके बाद कंपनी ने सिंगल मैच नहीं कराया. WrestleMania 42 में लैसनर और द रिंग जनरल के बीच ड्रीम मैच होना काफी मुश्किल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लैसनर का मैच ओबा फेमी और एलए नाइट से हो सकता है. देखना होगा कि लैसनर और गुंथर का मैच कब बुक किया जाता है.

कोडी रोड्स vs द रॉक

2024 में द रॉक की कोडी रोड्स के बीच राइवलरी रही थी. दोनों के बीच सिंगल्स मैच नहीं हुआ. रॉक ने कहा था कि रोड्स के साथ उनका पंगा जारी रहेगा. रोड्स और रॉक के बीच ड्रीम मैच हर कोई देखना चाहता है. WrestleMania 42 में इनका मैच होना भी मुश्किल है. रिपोर्ट के मुताबिक कोडी की टक्कर चैंपियनशिप के लिए ड्रू मैकइंटायर के साथ हो सकती है. वहीं रॉक की वापसी को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है.

ये भी पढ़ें:-फैंस के सिर चढ़ा WWE Elimination Chamber 2026 का खुमार, जानें कब और कहां होगा धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट


Topics:

---विज्ञापन---