3 बड़ी बातें जो WWE ने Raw के आखिरी एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Hints WWE Gave Raw Last Episode: रॉ के आखिरी एपिसोड में काफी बवाल मचा. इस एपिसोड में सीएम पंक, जे उसो, पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर, रे मिस्टीरियो और लोगन पॉल जैसे बड़े WWE स्टार्स नजर आए थे. मेन इवेंट में लोगन पॉल का हील रूप देखने को मिला. रेड ब्रांड के ये शो शुरुआत से लेकर अंत तक मनोरंजन से भरा था. शो के दौरान WWE ने अपने फ्यूचर से जुड़ी कुछ चीजों के हिंट दिए.

Hints WWE Gave Raw Last Episode

WWE ने Raw के जरिए दिए क्या हिंट?

Things Subtly Told WWE Raw Last Episode: WWE Raw का आखिरी एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. इस शो में कई सारी शानदार चीजें देखने को मिली. Saturday Night’s Main Event बेहतरीन साबित हुआ था और इसी वजह से फैंस को Raw से उम्मीद थी. उन्होंने बिल्कुल निराश नहीं किया और कई बढ़िया मुकाबले देखने को मिले. सीएम पंक, पॉल हेमन, जे उसो, लोगन पॉल समेत कई सारे बड़े स्टार्स नजर आए. शो के दौरान भविष्य के लिए WWE ने कई सारे हिंट दिए. आइए 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करते हैं, जो WWE ने Raw के आखिरी एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताई.

विज्ञापन

1. WWE Raw में जल्द होगी पिता-बेटे की भिड़ंत?

Raw के आखिरी एपिसोड में रे मिस्टीरियो ने वापसी करते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो पर हमला किया था. दोनों के बीच पिछले कुछ सालों से चीजें ठीक नहीं है. रे मिस्टीरियो WrestleMania से कुछ हफ्तों पहले ब्रेक पर गए थे और अब जाकर उनकी वापसी हुई है. Survivor Series करीब है और इस इवेंट में उनका मैच हो सकता है.

विज्ञापन

2. रोमन रेंस की जल्द होगी वापसी?

द विजन साफ तौर पर जे उसो और सीएम पंक के सामने मजबूत नजर आ रहा है. रोमन रेंस को भी द विजन से दिक्कतें रही हैं और अभी उनके भाई जे उसो को हील स्टार्स परेशान कर रहे हैं. जब पिछले बार ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने जे उसो पर हमला किया था, तो रोमन रेंस ने वापसी करके उन्हें बचाया था. लग रहा था कि फिर से रोमन का रिटर्न होगा.

विज्ञापन

3. लोगन पॉल फुल टाइम विजन मेंबर नहीं होंगे?

Raw के एपिसोड में लोगन पॉल ने द विजन का साथ देते हुए जे उसो और सीएम पंक पर हमला किया. इसके बाद ऐसा लग रहा है कि लोगन पॉल असल में सैथ रॉलिंस के रिप्लेसमेंट हैं लेकिन शायद ऐसा नहीं है. Survivor Series में हर साल WarGames मैच होता है. मुकाबले के लिए शायद लोगन, विजन के साथ जुड़े हैं और वो हमेशा के लिए ग्रुप के मेंबर नहीं बने हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ