Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा. उन्हें शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि वो कौन से मुकाबले में हिस्सा लेंगे. उम्मीद के मुताबिक मेंस रॉयल रंबल मैच में ही वो एंट्री करेंगे. रेंस कंपनी के बड़े स्टार हैं. इस वजह से उनकी बुकिंग पर भी ध्यान देना होगा. 2025 उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा है. यहां हम उन तीन गलतियों की बात करेंगे जो रोमन को लेकर Royal Rumble 2026 में नहीं करनी चाहिए.
रोमन रेंस का सिंगल मैच नहीं होना चाहिए
WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस के रोल का अभी पता नहीं है. सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से अभी तक वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. कभी भी उनकी वापसी हो सकती है. Royal Rumble में ट्रिपल एच ने रोमन को सिंगल मैच मैच में बुक नहीं करना चाहिए. उनकी इस गलती से फैंस का गुस्सा फूट सकता है. सभी रेंस को मेंस रंबल मैच में ही बवाल मचाते हुए देखना चाहेंगे. इस बात का ध्यान द गेम ने जरूर रखना होगा.
ये भी पढ़ें:-जर्मनी में होने वाले WWE Raw की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE?
रंबल मैच में शुरुआत में रोमन रेंस की एंट्री ना होना
सबसे बड़ा सवाल है कि रोमन रेंस अगर रंबल मैच में एंट्री करेंगे तो फिर कौन से नंबर पर आएंगे. इस पर भी चर्चा होनी जरूरी है. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग बाद में नहीं करनी चाहिए. रंबल मैच की शुरुआत में ही उन्हें आना चाहिए और मैच में अपना दबदबा दिखाना चाहिए. ऐसा नहीं हुआ तो फिर फैंस नाराज हो सकते हैं. रेंस की लोकप्रियता को देखते हुए ट्रिपल एच को इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए.
रोमन रेंस को रंबल मैच में कम टाइम देना
रॉयल रंबल मैच एक घंटे से ऊपर चलता है. 30 सुपरस्टार्स धमाकेदार अंदाज में एंट्री करते हैं. रोमन बड़े स्टार हैं और उन्हें सभी रंबल मैच में ज्यादा समय तक देखना चाहते हैं. ट्रिपल एच ने उनकी कम समय के लिए बुकिंग की तो फिर बवाल मच सकता है. ट्रिपल एच ने रोमन को आधे घंटे से ज्यादा समय के लिए जरूर बुक करना चाहिए. थोड़े ही टाइम में वो एलिमिनेट हो गए, तो फैंस का उत्साह भी कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw में इस हफ्ते फैंस को मिलेगा सरप्राइज! ये 3 स्टार्स वापसी कर मचा सकते हैं बवाल
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines