---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE रिंग में Brock Lesnar की धमाकेदार वापसी की तारीख आई सामने! दुश्मनों पर मंडराया खतरा?

WWE Survivor Series 2025 में ब्रॉक लैसनर ने खूब बवाल मचाया था. उनकी वजह से हील टीम को जीत मिली थी. इसके बाद से अभी तक टीवी पर लैसनर दिखाई नहीं दिए हैं. अब द बीस्ट की रिंग में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

---विज्ञापन---

Brock Lesnar Return: पिछले साल WWE समरस्लैम 2025 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था. उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 लगाया. इसके बाद उनका मैच सीना के साथ भी हुआ था. लैसनर अंतिम बार सर्वाइवर सीरीज 2025 में दिखे थे. अब उनकी वापसी का इंतजार चल रहा है. खैर लैसनर के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. बहुत जल्द उनकी रिंग में वापसी होने वाली है. वो अपने दुश्मनों को ढेर करने के लिए टीवी पर दिखेंगे.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की वापसी पर अपडेट

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. 1988 के बाद पहली बार इस पीएलई को सऊदी के बाहर कराया जा रहा है. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि फैंस लैसनर को 2026 में सऊदी अरब में होने वाले रॉयल रंबल में रिंग में वापसी करते हुए देख सकते हैं. मैल्टजर ने ये भी बताया है कि कंपनी रेसलमेनिया 42 में लैसनर और गुंथर क बीच एक मैच की तैयारी में शायद लगी हुई है. आप सभी जानते हैं कि लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. 2023 में इनके बीच टक्कर होने वाली थी, लेकिन कंपनी ने बाद में प्लान को रद्द कर दिया. ऐसा लगता है कि 2026 में दर्शकों को ये ड्रीम मैच देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE चैंपियन Drew McIntyre ने पार की ‘बेशर्मी’ की सारी हदें, Cody Rhodes के दिवंगत पिता का मजाक बनाकर मचाई सनसनी!

WWE Survivor Series 2025 में ब्रॉक लैसनर ने मचाया था बवाल

Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा ब्रॉक लैसनर थे. उन्होंने द विज़न ग्रुप में रहकर बेबीफेस टीम की हालत खराब की थी. रोमन रेंस, द उसोज़, कोडी रोड्स और सीएम पंक पर उन्होंने कहर ढाया था. लैसनर ने अपने सुप्लेक्स से सभी को धराशाई किया था. विज़न ग्रुप की जीत में लैसनर का बहुत बड़ा योगदान था. लैसनर को रॉयल रंबल के लिए एडवर्टाइज किया गया है. उम्मीद के मुताबिक रंबल मैच में ही उनकी वापसी होगी. अगर वो इस मुकाबले में आ गए तो फिर बवाल मचना तय है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-नम आंखों से पूर्व WWE चैंपियन ने रेसलिंग को कहा अलविदा, अंतिम मैच में हार के साथ खत्म हुआ 27 साल का करियर

First published on: Jan 18, 2026 10:27 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola