Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 अब ज्यादा दिन दूर नहीं है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में शानदार इवेंट देखने को मिलेगा. ये 2026 का पहला धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. आपने पिछले कुछ सालों में देखा होगा कि ट्रिपल एच पीएलई में ज्यादा मुकाबले नहीं रखते हैं. Royal Rumble 2026 में भी ऐसा ही होगा. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स के अलावा शायद तीन मैच और रखे जा सकते हैं. इस आर्टिकल में हम तीन बड़े चैंपियनशिप मैचों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने आगामी Royal Rumble में जरूर कराने चाहिए.
विमेंस चैंपियनशिप मैच
जार्डिन ग्रेस ने हाल ही में SmackDown में कदम रखा है. कंपनी ने संकेत दे दिए हैं कि उन्हें बड़ा पुश मिलेगा. ग्रेस ने NXT में बढ़िया काम किया था. उनकी फिजिक काफी तगड़ी है. ग्रेस ने मेन रोस्टर में आते ही बता दिया है कि वो विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल को चुनौती देने वाली हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने टाइटल अपने हाथ में उठाया. कार्गिल ने पिछले साल नवंबर में टाइटल जीता था. तब से उन्होंने इसे डिफेंड नहीं किया है. ट्रिपल एच को Royal Rumble 2026 में कार्गिल और ग्रेस के बीच मैच बुक करना चाहिए.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Jacob Fatu के फर्स्ट टाइम एवर मैच का किया ऐलान, Roman Reigns के कट्टर दुश्मन से होगी टक्कर
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
हाल ही में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. उन्होंने अपने करियर में पहली बार इस टाइटल को जीता. Royal Rumble 2026 में मैकइंटायर टाइटल डिफेंड करने वाले हैं. 24 जनवरी को Saturday Night’s Main Event में होने वाले फैटल 4वे मैच से पता चलेगा कि मैकइंटायर का मैच किसके साथ होगा. इस मुकाबले में रैंडी ऑर्टन भी शामिल हैं. ट्रिपल एच ने Royal Rumble 2026 में मैकइंटायर और ऑर्टन का मैच बुक करना चाहिए.
विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मौजूदा समय में स्टेफनी वकेर के पास है. उनकी राइवलरी राकेल रॉड्रिगेज के साथ चल रही है. राकेल ने हाल ही में उनके ऊपर खतरनाक हमला भी किया था. राकेल के पांव में इंजरी भी आ गई थी. ट्रिपल एच ने Royal Rumble 2026 में इन दोनों स्टार्स के बीच मैच बुक जरूर करना चाहिए. हो सकता है कि राकेल इस बार नई चैंपियन बन जाएं. उन्हें मौजूदा समय में तगड़े पुश की जरूरत भी है.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Roman Reigns को लेकर बुरी खबर, टाइटल जीतने के लिए करना पड़ेगा इंतजार!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines