WWE Royal Rumble 2026 में Roman Reigns मचाएंगे बवाल! इन 3 बड़े मैचों का बन सकते हैं हिस्सा

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस भी इस शो में नज़र आएंगे. ट्राइबल चीफ कुछ बड़े मैचों का हिस्सा बन सकते हैं.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Roman Reigns: WWE फैंस की नजरें अब Royal Rumble 2026 पर हैं. 31 जनवरी को इसका आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. शो के लिए रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. रेंस के मैच पर सभी की नजरें होंगी. रोमन कोई ना कोई बड़ा कारनामा इस बार जरूर करेंगे. 2025 उनके लिए सही नहीं रहा है. अब वो 2026 को बड़ा बनाना चाहेंगे. यहां हम तीन मैचों की बात करेंगे जिनका हिस्सा Royal Rumble 2026 में रेंस बन सकते हैं.

विज्ञापन

मेंस रॉयल रंबल मैच

2025 के मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए. सीएम पंक ने उन्हें और सैथ रॉलिंस को साथ में एलिमिनेट किया था. इसके बाद रिंग के बाहर रॉलिंस ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया था. रेंस अब 2026 के मेंस रंबल मैच में अपना जलवा दिखा सकते हैं. वैसे अभी तक उन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. 2015 के बाद रेंस ने अभी तक रंबल मैच नहीं जीता है. इस बार WWE द्वारा उन्हें बड़ा तोहफा दिया जा सकता है.

विज्ञापन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

सर्वाइवर सीरीज में मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा रोमन रेंस भी थे. उनक साथ कोडी रोड्स, द उसोज़ और सीएम पंक ने भी जलवा दिखाया था. मैच में रेंस और उनके साथियों को द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद कोडी और रेंस के बीच तनाव देखने को मिला था. रेंस ने कोडी से कहा कि वो अंतिम बार उनके साथ काम कर रहे हैं. रेंस ने इस बात के संकेत दिए कि वो दोबारा चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. Royal Rumble 2026 में रेंस और कोडी के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर vs रोमन रेंस

फैंस ने 2025 में ब्रॉन ब्रेकर और रोमन रेंस के बीच मैच की उम्मीद लगाई थी. कंपनी ने रेंस के दो मैच ब्रॉन्सन रीड के साथ कराए. 2026 में ब्रेकर और रेंस का मैच होना लगभग पक्का है. 5 जनवरी 2026 को Raw के एपिसोड में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. उम्मीद के मुताबिक वहां पर ब्रेकर नए चैंपियन बन सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर ब्रेकर के खिलाफ रेंस जा सकते हैं. दोनों के बीच Royal Rumble 2026 में मैच हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ