WWE में आएगा दिग्गज Chris Jericho का तूफान! धमाकेदार वापसी की संभावित तारीख का हुआ खुलासा

2026 की शुरुआत में WWE फैंस को बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है. दिग्गज क्रिस जैरिको वापसी कर सभी को खुश कर सकते हैं. एक रिपोर्ट में उनकी WWE में एंट्री की संभावित तारीख का खुलासा कर दिया गया है.

WWE

WWE में क्रिस जैरिको की वापसी लगभग तय

Chris Jericho: 2026 की शुरुआत में WWE फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिल सकता है. दिग्गज क्रिस जैरिको कंपनी में कदम रखकर तगड़ा माहौल बना सकते हैं. अब ये लगभग क्लियर हो गया है कि जैरिको का WWE में जलवा देखने को मिलेगा. पिछले कुछ महीनों से जैरिको को लेकर अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं. कई रिपोर्ट्स में तो ये तक कह दिया गया है कि उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. खैर उनकी वापसी की संभावित तारीख का खुलासा हो गया है.

विज्ञापन

WWE में क्रिस जैरिको की कब होगी एंट्री?

6 अप्रैल 2025 को AEW Dynasty में क्रिस जैरिको ने अपना अंतिम मैच लड़ा था. इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. टाइटल vs मास्क मैच में उन्हें बैंडिडो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके कुछ महीनों बाद ये कहा गया कि AEW क्रिएटिव टीम के पास जैरिको के लिए कोई प्लान नहीं है. हाल ही में Sports Illustrated के जॉन अल्बा ने अपन एक्स हैंडल पर जैरिको के WWE फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया. अल्बा ने कहा कि 31 दिसंबर को AEW के साथ जैरिको का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा. उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2026 को होने वाले Raw के एपिसोड के जरिए WWE में जैरिको की वापसी हो सकती है. अल्बा ने ये भी कहा कि उनके सूत्रों ने पुख्ता खबर दी है कि जैरिको जल्द ही WWE टीवी पर दिखने वाले हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE रिजल्ट्स: CM Punk ने Roman Reigns के दुश्मन को चटाई धूल, 2 दिग्गजों की टाइटल मैच में करारी हार

2026 का पहला Raw का एपिसोड होगा धमाकेदार

5 जनवरी 2025 को होने वाले WWE Raw के एपिसोड को कंपनी द्वारा खास बनाया जा रहा है. उस दिन Raw के नेटफ्लिक्स पर जान की पहली सालगिरह मनाई जाएगी. कंपनी ने शो के लिए बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. सबसे बड़ा मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. सीएम पंक अपने टाइटल को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. कहा जा रहा है कि ब्रेकर नए चैंपियन बन सकते हैं. इसके अलावा कंपनी के टॉप स्टार्स भी वहां पर नज़र आएंगे. हाल ही में खबर आई थी कि शो में रोमन रेंस वापसी करेंगे. अब बड़ी बात है कि क्रिस जैरिको भी Raw में आ सकते हैं.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ