WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पाकिस्तान बाहर! बांग्लादेश को हुआ फायदा, जानें भारत पर क्या पड़ा असर

World Test Championship Points Table: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है।

ind vs - 2024-09-03T154612.674

World Test Championship Points Table: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान को हराकर टेस्ट सीरीज जीती है। इस मुकाबले के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव हुआ है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान

विज्ञापन

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के इस समय 7 मैचों में 16 अंक हैं। उनका पीसीटी 19.04 हो गया है। इस मैच के पहले पाकिस्तान का पीसीटी 22.22 था। वो इस समय 8वें स्थान पर हैं। जबकि आखिरी आखिरी पायदान पर वेस्टइंडीज है।

विज्ञापन

बांग्लादेश की हुई बल्ले-बल्ले

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश का पीसीटी 35.10 था, जो अब बढ़कर 45.83 हो गया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है। इस मैच से पहले बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर थी। लेकिन अब बांग्लादेश की टीम ने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश से अब आगे सिर्फ भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड है। पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच में जीतने के बाद बांग्लादेश ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद को भी जिंदा रखा है। लेकिन अभी बांग्लादेश को अपने बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे।

विज्ञापन

टीम इंडिया पहले स्थान पर मौजूद

अगर टॉप 3 की बात करें तो पहले नंबर पर टीम इंडिया मौजूद है। टीम इंडिया इस समय डिया 68।51 पीसीटी के साथ पहले नंबर पर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया इस समय दूसरे नंबर पर हैं। उनका पीसीटी इस समय 62.5 है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुत मामूली अंतर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ