हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश की हार से टीम इंडिया को हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंचा भारत

WTC Points Table 2025-27: बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की इस हार का फायदा टीम इंडिया को WTC के पॉइंट्स टेबल में मिला है. भारतीय टीम एक पायदान ऊपर चढ़ गई है.

विज्ञापन
बिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ बड़ा फायदा (PIC Credit - ANI)

WTC Points Table 2025-27: बांग्लादेश क्रिकेट टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. ऐसे में वेस्टइंडीज की इस जीत का सीधा फायदा भारतीय टीम को मिला है. बांग्लादेश की हार के बाद टीम इंडिया WTC के पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाते हुए 5वें स्थान से चौथे नंबर पर पहुंच गई है. इससे भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी मजबूती मिली है.

बांग्लादेश की हार से भारत को हुआ फायदा

ढाका टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 272 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 245 रन ही बना सकी और मेजबान टीम को 27 रनों की बढ़त मिली. हालांकि, दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम लड़खड़ा गई और सिर्फ 142 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद चौथी पारी में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला. कैरेबियाई टीम ने महज दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. टीम की जीत में ब्रैंडन किंग ने 81 रन और जॉन कैंपबेल ने 49 रनों की अहम पारियां खेलीं.

वहीं, बांग्लादेश को मिली इस हार के बाद WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस मैच से पहले बांग्लादेश 55.56 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर था, लेकिन हार के बाद उसका अंक प्रतिशत घटकर 47.62 हो गया और टीम 5वें पायदान पर खिसक गई. इसका फायदा भारतीय टीम को मिला. टीम इंडिया पहले 5वें स्थान पर थी, लेकिन अब 51.52 अंक प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम 26.92 अंक प्रतिशत के साथ 8वें स्थान पर बनी हुई है. हालांकि, इस जीत से उसके अंक प्रतिशत में सुधार हुआ है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: आखिरी T20I मुकाबले में खुद को साबित करना चाहेंगे ये 5 खिलाड़ी, पिछले मैच में हो गए फेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद अहम

भारतीय टीम भले ही WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई हो, लेकिन उसके लिए फाइनल की राह अभी भी आसान नहीं है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज उसके लिए बेहद अहम रहने वाली है. भारत को 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलनी है. फाइनल की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत बनाए रखने के लिए टीम इंडिया को इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में जीत हासिल करने से भारतीय टीम न सिर्फ अपना अंक प्रतिशत बढ़ा सकती है, बल्कि WTC के पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola