---विज्ञापन---

WTC Final में अब कैसे पहुंचेगा भारत? यहां समझें पूरा समीकरण

WTC Final Points Table: टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण भी बदलता हुआ दिखाई दे रहा है।

WTC Final Points Table: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच एडिलेड में खेला गया। इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब टीम इंडिया से पहला पायदान भी छिन गया है। अब टीम इंडिया के लिए आगे की राह उतनी आसान नहीं होने वाली है। हालांकि टीम इंडिया अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है। अब हम आपको भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का नया समीकरण समझाने वाले हैं।

टीम इंडिया WTC Final में पहुंचने का नया समीकरण

एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया की टेंशन अब बढ़ने लगी है। अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बचे सभी मैच जीतने हैं जिसके बाद भारत खुद के दम पर फाइनल में आसानी से पहुंच सकता है। सभी मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के 64.04 पीसीटी हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

दूसरी तरफ अगर टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच ओर हार जाती है तो समीकरण पूरा बिगड़ सकता है और फिर भारत के ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा पीसीटी भी नहीं हो पाएंगे, फिर टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो सकती है। इसके बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज के भरोसे रहना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- एडिलेड टेस्ट हारने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, रोहित शर्मा ने किया खुलासा

नंबर-3 पर पहुंची टीम इंडिया

एडिलेड टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म हो गया। पिंक बॉल टेस्ट में एक बार फिर से टीम इंडिया कमजोर साबित हुई। इस मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद टीम इंडिया अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में पहले से सीधे तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम फिर से पहले पायदान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के अंक अब 57.29 रह गए हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम बनी हुई है। वहीं श्रीलंका चौथे और इग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हराने के बाद पांचवें पायदान पर आ गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट मैच में कमिंस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ ये कारनामा वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

First published on: Dec 08, 2024 04:24 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola