हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WTC Final: साउथ अफ्रीका को मिला 'भगवान' का साथ, लॉर्ड्स में मिटेगा दामन पर लगा दाग!

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को तीसरे दिन भगवान का साथ मिल गया है।

विज्ञापन
WTC Final 2025

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर जारी है। कंगारू टीम की कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी अपनी गेंद से जमकर कहर बरपाया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इसके बावजूद 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 144 रन लगा लिए हैं। प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है अब पूरा दारोमदार बल्लेबाजों के कंधों पर होगा। लॉर्ड्स में भगवान भी साउथ अफ्रीका के साथ है, जिसका सबूत केविन पीटरसन ने ट्वीट करते हुए दिया है।

साउथ अफ्रीका को मिला भगवान का साथ!

दरअसल, केविन पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में लॉर्ड्स का मैदान दिख रहा है, जिस पर पूरी तरह से धूप खिली हुई है। पीटरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अगर साउथ अफ्रीका को 200 प्लस रन बनाने के लिए परफेक्ट मौसम चाहिए तो वो आज है। बल्लेबाजी के लिए एक बेहतरीन दिन।” पीटरसन द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर यकीनन साउथ अफ्रीका के लिए राहत भरी खबर है। पहले दो दिन लगातार बादल छाए हुए थे, जिसके चलते तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी खासी मदद मिली थी। हालांकि, तीसरे दिन लॉर्ड्स में धूप खिली है, जिसकी वजह से बल्लेबाजी करना बाकी दो दिनों के मुकाबले काफी आसान होगा।

अब अगर साउथ अफ्रीका तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच का फायदा उठाने में सफल रहती है, तो टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम करने का सपना साकार कर सकती है। कंगारू टीम के अभी 2 विकेट बचे हुए हैं और साउथ अफ्रीका की कोशिश तीसरे दिन जल्द से जल्द यह दो विकेट निकालने पर होगी। 144 के स्कोर पर 8 विकेट गंवाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 218 रन ही हो चुकी है।

लॉर्ड्स में चेज नहीं आसान

लॉर्ड्स के मैदान पर चौथी पारी में 200 से ऊपर का लक्ष्य चेज कर पाना कतई आसान नहीं रहता है। इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान पर पिछले 20 साल में सिर्फ एक ही बार 200 प्लस का टारगेट चेज हो सका है। यह कारनामा इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में करके दिखाया था। इंग्लिश टीम ने 279 रन चेज करते हुए जीत का स्वाद चखा था।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें