WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच दो ही दिन में खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से करारी हार दी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने गजब की गेंदबाजी कर पूरे मुकाबले में दस विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसका बदला उन्होंने शानदार अंदाज में लिया है. खैर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस भी रोमांचक हो गई है. बांग्लादेश की हार ने टीम इंडिया के लिए बड़ा रास्ता खोल दिया है.

गॉल टेस्ट के बाद बढ़ा था भारत का अंक प्रतिशत

दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश अंकतालिका में पहले और चौथे नंबर पर थीं. ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 77.78 और बांग्लादेश का 66.67 था. साउथ अफ्रीका 75 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है. वहीं तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम 72.22 अंक प्रतिशत के साथ मौजूद है. भारत ने हाल ही में गॉल टेस्ट मैच अपने नाम किया था. भारत का अंक प्रतिशत इसके बाद 53.33 पहुंच गया था. हालांकि, टीम इंडिया अंक तालिका में 5वें नंबर पर ही रही थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ लगाया लगातार दूसरा शतक

टीम इंडिया के पास बड़ा मौका

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को बुरी तरह हरा दिया. उनका अंक प्रतिशत बढ़कर 80 हो गया है. वहीं बांग्लादेश का अंक प्रतिशत घटकर 55.56 पर पहुंच गया है. भारतीय टीम के पास अब आगे जाने का सुनहरा मौका है. भारत अगर कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को हरा देता है तो अंकतालिका में फेरबदल हो जाएगा. भारत का अंक प्रतिशत जीत के बाद 57.57 पहुंच जाएगा. टीम इंडिया इसके बाद बांग्लादेश को पीछे करते हुए चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी. इस लिहाज से कोलंबो टेस्ट में जीत जरूरी है.

---विज्ञापन---

फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?

बांग्लादेश की हार पर टीम इंडिया ने राहत की सांस ली होगी. अगर बांग्लादेश जीत हासिल करता तो फिर भारत की मुश्किलें बढ़ जातीं. खैर अब टीम इंडिया को अपने सभी बचे हुए टेस्ट मैच जीतने हैं. ऐसा हुआ तो भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा. भारत को कम से कम छह मुकाबले तो जीतने ही होंगे. अगर एक मैच में हार और एक ड्रॉ भी होता है तो भारतीय टीम दूसरे नंबर तक पहुंच सकती है. कुल मिलाकर कहा जाए तो भारत को आगामी तीन टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक ही मैच गंवाना है. शुभगन गिल और उनकी सेना को इस बात का खास ख्याल रखना होगा.

ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में जीता टेस्ट, इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

---विज्ञापन---