WTC 2025-27: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की आज से शुरुआत होने जा रहा है। नए चक्र में पहली सीरीज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाएगी। जिसकी आज से शुरुआत होने जा रही है। ये टेस्ट मैच श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज का आखिरी टेस्ट मैच होने वाला है, मैथ्यूज इस मैच के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में कुल 131 मैच खेले जाएंगे। जिसमें सबसे ज्यादा मैच ऑस्ट्रेलिया खेलने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड खेलेंगी सबसे ज्यादा मैच
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में इस बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली है। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम 22 और इंग्लैंड की टीम 21 टेस्ट मैच खेलने वाली है। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज से करेगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम 20 जून से टीम इंडिया के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभियान की शुरुआत करने वाली है।
कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया?
भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में कुल 18 मैच खेलने वाली है। जिसमें टीम इंडिया को 9 मैच बाहर और 9 मैच घर पर खेलने है। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। जो दोनों टीमों के लिए डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में काफी अहम होने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में इस बार नए कप्तान शुभमन गिल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।
बाकी टीमें खेलेंगी इतने मैच
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में न्यूजीलैंड की टीम 16 मैच खेलने वाली है, वहीं साउथ अफ्रीका 14 और पाकिस्तान की टीम 13 मैच खेलेगी। इसके अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम 12-12 मैच खेलेगी।
इस बार साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट जीत हासिल करके पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। पहली बार ही साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंची थी।
ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा मैच, देखने को मिले 3 सुपर ओवर
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
44 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines