News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Netherlands vs Nepal: इन दिनों ग्लासगो में स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच टी20 फॉर्मेट में ट्राई सीरीज खेली जा रही है। बीते दिन इस ट्राई सीरीज में नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने मिला। टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक ऐसा मैच नहीं देखने को मिला था, इस मैच का नतीजा 3 सुपर ओवर के बाद निकला था। जिसमें नीदरलैंड्स ने बाजी मारी थी। फैंस इस मैच को कभी नहीं भुला पाएंगे। इस मैच का रोमांच लगातार बढ़ता गया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स मे 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। नीदरलैंड्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तेजा ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा विक्रमजीत ने 30 और शाकिब ने 25 रन बनाए थे। वहीं नेपाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संदीप लामीछाने ने 3 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद नेपाल की टीम भी 20 ओवर में 152 रन ही बना पाई थी और मैच टाई हो गया था। नेपाल की तरफ से रोहित पुडेल ने 48, कुशल ने 34 रन की पारी खेली थी। वहीं नीदरलैंड्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए डेनियल डोरम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद मैच का रिजल्ट निकालने के लिए सुपर ओवर करवाया गया।
🚨ONE OF THE CRAZIEST MATCHES IN CRICKET HISTORY – NEPAL vs NETHERLANDS 🚨
After 40 overs – Tied.
After 1st Super over – Tied.
After 2nd Super over – Tied.
After 3rd Super Over – Netherlands won. pic.twitter.com/i0zlk4DHTu
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 16, 2025
पहले सुपर ओवर में नेपाल ने 19 रन बनाए थे और नीदरलैंड्स के सामने जीत के लिए 20 रन का लक्ष्य था, लेकिन नीदरलैंड्स की टीम भी पहले सुपर ओवर में 19 रन ही बना पाई थी और मैच एक बार फिर टाई हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में नेपाल ने 17 रन बनाए वहीं नीदरलैंड्स की टीम भी 17 रन ही बना पाई और मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया।
फिर बारी आई तीसरे सुपर ओवर की। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी, टीम के दोनों खिलाड़ी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे और नीदरलैंड्स के बल्लेबाज ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर मैच को जीता दिया। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी टी20 मैच में 3 सुपर ओवर डाले गए हो।
ये भी पढ़ें:- कप्तान का वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, इस टूर्नामेंट में होगा आखिरी मैच
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।