Unbreakable Cricket Record: क्रिकेट के इतिहास में कई विस्फोटक पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन एक भारतीय बल्लेबाज ने एक बार मैदान पर ऐसी तबाही मचाई थी, जिसे सुनकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं. महज 3.2 ओवर यानी सिर्फ 20 गेंदों में शतक जड़कर इस बल्लेबाज ने क्रिकेट जगत में तहलका मचाया था. इस विस्फोटक बल्लेबाज के सामने विरोधी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और उसने नाबाद 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली. यह कारनामा आज भी किसी सपने जैसा लगता है और अब तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है.
इस बल्लेबाज ने सिर्फ 20 गेंदों पर ठोका धमाकेदार शतक
T20 क्रिकेट में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा हैं. साहा ने मार्च 2018 में जे.सी. मुखर्जी लोकल टी20 टूर्नामेंट के दौरान मोहन बागान क्लब की ओर से खेलते हुए बंगाल नागपुर रेलवे (BNR) रिक्रिएशन क्लब के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में शतक ठोकने का कारनामा किया था.
कालीघाट मैदान पर खेले गए इस मैच में उन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 102 रन ठोक दिए थे. साहा ने अपनी इस विस्फोटक पारी में 4 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 510 का रहा, जो टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए अविश्वसनीय माना जाता है.
एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के
इतना ही नहीं, उन्होंने एक ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर भी तहलका मचा दिया था. मोहन बागान की पारी के 7वें ओवर में मीडियम पेसर अमन प्रसाद के खिलाफ साहा ने यह ऐतिहासिक कारनामा किया. उस ओवर में एक वाइड समेत कुल 37 रन बने थे. इस मुकाबले में BNR रिक्रिएशन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए थे.
जवाब में मोहन बागान क्लब ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 7 ओवर में 154 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया. साहा 20 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि उनके ओपनिंग पार्टनर और कप्तान शुभोमय दास ने 22 गेंदों में 43 रन बनाए. यह मुकाबला बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) द्वारा आयोजित टी20 टूर्नामेंट का हिस्सा था और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.
ये भी पढ़ें- 5 मैचों में 46 विकेट… RCB या CSK नहीं, IPL 2026 में इस टीम ने किया है ये अद्भूत कारनामा, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान!
शानदार रहा इंटनरेशनल क्रिकेट करियर
41 साल के ऋद्धिमान साहा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी शानदार प्रर्दशन किया है और भारत के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे मुकाबले खेले. साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले साहा ने टेस्ट क्रिकेट में 1353 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 117 रन रहा. विकेटकीपिंग में भी उन्होंने कमाल दिखाया और टेस्ट क्रिकेट में 92 कैच व 12 स्टंपिंग कीं.
साहा को भारत की टर्निंग पिचों पर बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता था. साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में उन्होंने 117 रनों की पारी खेलकर भारत को हार से बचाया था. हालांकि, 2021 के बाद उन्हें भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. साहा ने 1 फरवरी 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया.
ऐसा रहा IPL करियर
आईपीएल में भी साहा का रिकॉर्ड शानदार रहा, जहां उन्होंने 145 मैचों में 2934 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 24.24 और स्ट्राइक रेट 127.56 का रहा. उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर 115* रन रहा. 2008 में KKR के साथ IPL डेब्यू करने वाले साहा बाद में CSK, PBKS, SRH और GT का भी हिस्सा बने और कई मैचों में बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में 7 कप्तानों के खिलाफ BCCI का एक्शन, अब तक लग चुका है 1.08 करोड़ का जुर्माना, जानें क्यों मिली सजा
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
6 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
59 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines