Under-17 World Wrestling Championship 2024: भारत ने ओलंपिक में कुश्ती की स्पर्धा में अपने प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस बार भी मेडल जीता है। इस बार ये मेडल अमन सहरावत ने अपने नाम किया है। पेरिस ओलंपिक के बाद अब अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप-2024 की स्पर्धा खेली जा रही है, जिसमें भारत के पहलवान शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारत की 4 बेटियों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया और ये 4 पदक भारत के लिए पक्का कर दिए हैं। जॉर्डन के अम्मान मेे खेली जा रही इस चैंपियनशिप में भारत अब तक 2 कांस्य पदक भी जीत चुका है।
इन्होंने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। ये पदक 110 किग्रा भार वर्ग में रौनक दहिया ने और 51 किग्रा भार वर्ग में साईंनाथ पारधी ने अपने नाम किए हैं। रौनक दहिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को 6-1 से और साईंनाथ पारधी ने कजाकिस्तान के मुसन येरासिल को 3-1 के अंतर से हराकर ये मेडल अपने नाम किया है।
इन्होंने 4 मेडल किए पक्के
अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप-2024 में भारत के 4 पदक महिला पहलवानों ने पक्के कर दिए हैं। ये पदक गोल्ड या सिल्वर होंगे। ये पदक अदिति कुमारी, नेहा, पुलकित और मानसी लाठर अपने नाम करेंगी। अदिति ने 43 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल मैच में एलेक्सांद्रा बेरेजोवस्काइया को 8-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, नेहा ने 57 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान की अन्ना स्ट्रेटेन को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। पुलकित ने 65 किग्रा भार वर्ग में मिस्र की मराम इब्राहिम ऐली को 3-0 से और मानसी लाठर ने 73 किग्रा भार वर्ग में क्रिस्टीना डेमचुक को 12-2 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
कौन किससे भिड़ेगा
फाइनल मैच में अदिति का सामना ग्रीस की मारिया लुईजा गिंका के साथ होगा। जबकि नेहा जापान की सो त्सुत्सुई से भिड़ती हुई नजर आएंगी। वहीं, पुलकित डारिया फ्रोलोवा से और मानसी लाठर हन्ना पिरस्काया से मुकाबला खेलती हुई दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मैदान पर क्यों आता है इतना गुस्सा? शमी और अय्यर ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें: ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा की मैदान में वापसी, पहले ही टूर्नामेंट में सामने बड़ी चुनौती
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines