Vinesh Phogat Gets Notice From NADA: राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने बुधवार को भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस अपने पते की जानकारी नहीं देने के लिए जारी किया गया है। नाडा की तरफ से इस संबंध में विनेश से 14 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। नाडा ने अपने नोटिस में पहलवान से नेता बनीं पहलवान को बताया कि उन्होंने स्पष्ट रूप से अपने ठिकाने की जानकारी नहीं दी।
दरअसल विनेश ने नौ सितंबर को सोनीपत के खरखौदा गांव में अपने घर पर डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध रहने की जानकारी दी थी। हालांकि नाडा की टीम जब पते पर पहुंची तो निर्धारित समय और तारीख पर विनेश वहां नहीं मिलीं। अब नाडा ने इसे उल्लंघन माना है और उनसे जवाब मांगा है। दरअसल नाडा से रजिस्टर्ड सभी खिलाड़ियों को डोप टेस्ट के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी देना जरूरी होता है।
नाडा ने नोटिस में क्या कहा?
नाडा ने विनेश को भेजे नोटिस में कहा, ‘आपको एडीआर की आवश्यकताओं का पालन करने में स्पष्ट विफलता के बारे में सूचित करने के लिए एक औपचारिक नोटिस दिया जाता है और इस मामले पर आखिरी फैसला लेने से पहले आपको सफाई देने के लिए कहा जाता है। उस समय और स्थान पर आपका टेस्ट करने के लिए एक डोप नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) भेजा गया था। हालांकि वह टेस्ट के लिए आपको खोजने में असमर्थ था क्योंकि आप दिए गए स्थान पर उपलब्ध नहीं थीं।’
ये भी पढ़ें;- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की हार में मिचेल स्टार्क का हाथ! फिर भी बना दिया खास रिकॉर्ड
कांग्रेस में शामिल हुईं विनेश फोगाट
बता दें कि विनेश ने अपने पेरिस ओलंपिक अभियान के निराशाजनक अंत के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने फाइनल में जरूर जगह बनाई, लेकिन ज्यादा वजन के चलते वो अपना गोल्ड मेडल मैच नहीं खेल सकीं और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश और बजरंग पुनिया हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। विनेश को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया गया है और वह जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगी।
संबंधित खबरें
CSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI कप्तान के ट्रेड पर आया अपडेट
5 mins agoवैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
1 hr agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
8 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
9 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
10 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
11 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
11 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines