हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन? जानिए किस प्लेयर को मिले सबसे ज्यादा पैसे

WPL Auction 2027: कोच्चि में हुए महिला प्रीमियर लीग 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लुटाए और कई खिलाडियों की किस्मत चमकी. इस नीलामी में कुल 25 खिलाड़ी बिके, जिसमें 7 विदेशी और 14 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल रहे.

विज्ञापन
WPL 2027 मिनी ऑक्शन में सोफी मोलिन्यू बनी सबसे महंगी खिलाड़ी (PIC Credit - X)

WPL Auction 2027: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोच्चि में बुधवार (28 अक्टूबर) को संपन्न हुई. इस मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लुटाए और कई खिलाडियों की किस्मत चमकी. इस नीलामी में कुल 25 खिलाड़ी बिके, जिसमें 7 विदेशी और 14 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल रहे. ऑक्शन में कई बड़ी बोली भी देखने को मिली. इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.1 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा. तो आइए जानते हैं WPL 2027 ऑक्शन की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन रहीं?

सोफी मोलिन्यूक्स पर लगी सबसे बड़ी बोली

WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स पर सबसे बड़ी बोली लगी. सोफी को खरीदने के लिए यूपी वॉरियर्स (UPW) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. दोनों फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए जमकर बोली लगाई, लेकिन आखिर में यूपी वॉरियर्स ने 1.1 करोड़ रुपये खर्च करके सोफी को अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, सोफी का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.

इसी के साथ सोफी WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं. वह इस नीलामी में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली और इकलौती खिलाड़ी भी रहीं. बता दें कि, सोफी मोलिन्यूक्स बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताने की क्षमता रखती हैं. वह 2024 में खिताब जीतने वाली RCB टीम का अहम हिस्सा थीं. अब आगामी सीजन में वह यूपी वॉरियर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगी.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश

भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे WPL 2027 ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा. वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं. वहीं, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमालिनी को तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेस जोनासेन पर चौथी सबसे बड़ी लगी. जोनासेन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस पांचवीं सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें WPL 2027 की नीलामी में यूपी वारियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. आयरलैंड की क्रिकेटर ऑल्ली प्रेंडरगास्ट को भी गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा, जो WPL ऑक्शन में बिकने वाली आयरलैंड की पहली क्रिकेटर हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सोफी मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब उसी खिलाड़ी को खरीदने में नाकाम, UP वॉरियर्स ने लुटाए 1.1 करोड़

WPL 2027 ऑक्शन की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ी का नामटीमकीमत
1सोफी मोलिन्यूक्सयूपी वॉरियर्स₹1.10 करोड़
2किरण नवगिरेदिल्ली कैपिटल्स₹75 लाख
3जेस जोनासेनरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)₹40 लाख
4जी. कमालिनीगुजरात जायंट्स₹40 लाख
5ग्रेस हैरिसयूपी वॉरियर्स₹30 लाख

ये भी पढ़ें- IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola