WPL 2026: UP वॉरियर्स को रौंदकर दिल्ली कैपिटल्स ने कटाया एलिमिनेटर का टिकट, जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली कप्तानी पारी

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम ने 123 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली की टीम ने 18.4 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया. दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 34 रनों की शानदार पारी खेली.

WPL 2026, DC vs UPW

WPL 2026, DC vs UPW

WPL 2026, DC vs UPW: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर एलिमिनेटर का टिकट कटा लिया है. वडोदरा में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 122 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 18.4 ओवर में ही 126 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली ने एलिमेनटर में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच में दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 34 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में मरिजेन कैप्प ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स की खराब बल्लेबाजी

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग बिना खाता खोले आउट हो गईं. इसके बाद चार्ली नॉट ने दीप्ति शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. नॉट 12 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद दीप्ति शर्मा भी 19 गेंदों पर 1 छक्का और 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हो गईं.

विज्ञापन

आखिर में सिमरन शेख ने 14 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 22 रन और आशा जॉय ने भी 13 रन का योगदान दिया. इस मैच में यूपी की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन ही बना सकी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मरिजेन कैप्प ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा, चिनेल हेनरी और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK U-19: पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत की सेमीफाइनल में एंट्री, 58 रनों से दर्ज की धमाकेदार जीत

जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली कप्तानी पारी

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 11 रन के स्कोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली आउट हो गईं. इसके बाद शैफाली वर्मा और लौरा वोल्वार्ट्स ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की शानदार साझेदारी की, जिसने दिल्ली को जीत के करीब पहुंचा दिया. शैफाली 33 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लौरा वुल्वार्ट ने 36 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 47 रन की अहम पारी खेली.

विज्ञापन

अंत में कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी. जेमिमा ने 18 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए और दिल्ली ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली. दिल्ली ने ग्रुप स्टेज में खेले 8 मैचों में 4 जीते और 8 अंकों के साथ एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर लिया. दिल्ली की टीम लगातार चौथी बार प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारत से बायकॉट के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ