T20 World Cup 2026: भारत से बायकॉट के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, वीडियो हुआ वायरल

Salman Ali Agha Statement IND vs PAK Match: 1 फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने चौंकाने वाला फैसला किया. पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2026 में भारत से होने वाले मैच का बायकॉट कर दिया है, जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने भी बड़ा बयान दिया है.

सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान

सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा. 1 फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने फरमान जारी करते हुए भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर दिया. बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी वर्ल्ड कप 2026 में भाग न लेने की धमकी दी थी. हालांकि अब पाकिस्तान केवल भारत के खिलाफ ही नहीं खेलेगा. इस फैसले के बाद पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा ने भी बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

सलमान अली आगा ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को पाकिस्तान ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. 1 फरवरी को तीसरा मैच खेला गया था. इस मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा “ये हमारा फैसला नहीं है. इसमें हम कुछ नहीं कर सकते. हमारी सरकार और पीसीबी चेयरमैन जो बोलेंगे हम वहीं करेंगे. वो जैसा कहेंगे हम वैसा ही करेंगे.”

विज्ञापन

15 फरवरी को होना था मुकाबला

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया था. दोनों टीमें रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाली थीं. लेकिन अब ये मुकाबला नहीं होगा. ऐसे में भारत को बिना ये मैच खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे. ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स, नामीबिया और यूएसए शामिल हैं. पाकिस्तान वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी. इस मैच से पहले पाकिस्तान को अभ्यास मैच आयरलैंड के खिलाफ 4 फरवरी को खेलना है.

विज्ञापन

बांग्लादेश की जगह स्कॉलैंड को मौका

पाकिस्तान से पहले बांग्लादेश ने भी बड़ा फैसला लिया था. बांग्लादेश ने आईसीसी से टी-20 विश्व कप 2026 में अपने सभी मुकाबले को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग किया था. लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया. ऐसे में बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया. बाद में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप में मौका दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ