---विज्ञापन---

खेल angle-right

WPL 2025: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंची मुंबई इंडियंस, ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल

WPL 2025 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल की रेस भी काफी रोमांचक होती जा रही है। बीते दिन डब्ल्यूपीएल में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की। आरसीबी के […]

---विज्ञापन---

WPL 2025 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल की रेस भी काफी रोमांचक होती जा रही है। बीते दिन डब्ल्यूपीएल में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की। आरसीबी के ये इस सीजन की पहली हार थी। हालांकि, इस जीत के बाद भी हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान नहीं पहुंच पाई। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस को हुआ फायदा

शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेला। तीन मैचों में मुंबई इंडियंस की ये दूसरी जीत थी। वहीं, आरसीबी ने भी अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल आरसीबी की टीम 4 अंक और +0.835 के नेट रनरेट के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- एलिस पेरी ने विराट कोहली की बराबरी करते हुए रच दिया इतिहास, WPL की नई ‘क्वीन’ बनी ये खिलाड़ी

वहीं, आरसीबी को हराने के बाद मुंबई इंडियंस के भी 4 अंक हो गए हैं, इसके अलावा मुंबई का नेट रनरेट +0.61 का है और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। तीसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स बनी हुई है। दिल्ली ने भी 3 मैचों में से 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के भी 4 अंक हो गए है, लेकिन टीम का नेट रनरेट -0.544 का है।

---विज्ञापन---

 

टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
आरसीबी 3 2 1 4 +0.835
मुंबई इंडियंस 3 2 1 4 +0.61
दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 4 -0.544
गुजरात जायंट्स 3 1 2 2 -0.525
यूपी वॉरियर्स 2 2 0 -0.495

RCB को 4 विकेट से मिली हार

अपने तीसरे मैच में आरसीबी को मुंबई इंडियंस के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से एलिस पेरी ने 81 रन बनाए थे। जिसके बाद मुंबई ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान को जीतता देखना चाहता है ये पूर्व भारतीय, बयान से हर कोई हैरान

First published on: Feb 22, 2025 10:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola