एलिस पेरी ने विराट कोहली की बराबरी करते हुए रच दिया इतिहास, WPL की नई 'क्वीन' बनी ये खिलाड़ी

Ellyse Perry: एलिस पेरी ने महिला प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

virat Kohli (6)

Ellyse Perry: महिला प्रीमियर लीग 2025 का मैच नंबर 7 आरसीबी बनाम मुबंई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी की खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रचते हुए विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब वह वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन हैं।

विज्ञापन

एलिस पेरी बनीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

एलिस पेरी अब 826 रनों के साथ महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एमएम लैनिंग हैं। उन्होंने 21 मैचों में 777 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में एलिस पेरी ने 43 गेंदों में 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए थे। पेरी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए फैंस का दिल भी जीत लिया। वहीं विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 252 मैचों में 38.66 की औसत के साथ 8004 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक के अलावा 55 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में पेरी

पेरी ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच में 34 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने 7 रन नाबाद बनाए थे। वहीं मुंबई के खिलाफ इस मैच में उन्होंने अर्धशतक जमा दिया।

विज्ञापन

आरसीबी ने बनाया 167 रन

एसिल पेरी की 81 और कप्तान स्मृति मंधाना की 26 रनों की पारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 167 रन बनाए थे। इसके अलावा ऋचा घोष ने भी 28 रनों का योगदान दिया। इन तीन खिलाड़ियों की जगह कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस ने 7.2 ओवर में 74/3 रन बना लिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ