WPL 2025 Points Table: महिला प्रीमियर लीग की पॉइंट्स टेबल अब काफी रोमांचक हो चली है। बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को जीतकर लंबी छलांग लगाई है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर थी, लेकिन आरसीबी से अब नंबर-1 का ताज छिन चुका है।
पहले नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
गुजरात जायंट्स को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के 5 मैच हो चुके हैं, जिसमें से टीम ने 3 में जीत हासिल की है और 2 में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के फिलहाल 6 अंक हो गए हैं। वहीं, दिल्ली की जीत के बाद आरसीबी दूसरे पायदान पर खिसक गई है। आरसीबी ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के फिलहाल 4 अंक है। मुंबई इंडियंस 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रनरेट |
|---|---|---|---|---|---|
| दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 3 | 2 | 6 | -0.223 |
| आरसीबी | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.619 |
| मुंबई इंडियंस | 3 | 2 | 1 | 4 | +0.610 |
| यूपी वॉरियर्स | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.167 |
| गुजरात जायंट्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -0.974 |
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता था मैच
दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को खेले गए मैच में गुजरात जायंट्स को 6 विकेट हराया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए थे। जिसके बाद दिल्ली ने इस टारगेट को 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
आज होगी मुंबई और यूपी वॉरियर्स की भिड़ंत
महिला प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अभी तक 2-2 मैचों में जीत हासिल की है। पिछले 2 मैचों में यूपी ने कमाल का कमबैक करते हुए लगातार जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: सेमीफाइनल में ऐसे पहुंच सकती है पूर्व चैंपियन टीम, समझें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
26 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
57 mins agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines