WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के लिए तीन टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें शामिल हैं। इनमें से 2 टीमों के सभी लगी मैच पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 1-1 लीग मैच बचा है। डब्ल्यूपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच आखिरी लीग मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम सीधे महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहना होगा
पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में से 5 में जीत और 3 में हार का सामना किया। फिलहाल दिल्ली के 10 अंक और +0.396 का नेट रनरेट है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। मुंबई ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही बदल गया न्यूजीलैंड का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
फिलहाल मुबंई के 10 अंक और नेट रनरेट +0.298 का है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम आज का मैच आरसीबी के खिलाफ जीत जाती है तो पॉइंट्स टेबल में सीधे पहले पायदान पर पहुंच जाएगी। पहले पायदान पर आने का मतलब है मुंबई इंडियंस की फाइनल में एंट्री।
नबंर-2 और नंबर-3 के बीच होगा एलिमिनेटर मुकाबला
पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रहने वाली टीम की फाइनल में एंट्री हो जाएगी। जबकि दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेट मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है अब देखने वाली बात होगी एलिमिनेटर मैच में गुजरात की भिड़ंत किस टीम के साथ होगी? डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और यूपी वॉरियर्स की टीमें पहले ही महिला प्रीमियर लीग से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- किस टीम के साथ होगा अब भारत का मुकाबला, कब खेली जाएगी सीरीज?
संबंधित खबरें
वेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
10 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
11 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
11 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
12 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
12 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines