किस टीम के साथ होगा अब भारत का मुकाबला, कब खेली जाएगी सीरीज?

Team India: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर वापस भारत लौट आई है। अब फैंस जानना चाहते है कि आखिरी टीम इंडिया का अगला मैच कब और किस टीम के साथ होगा?

Team India

Team India

Team India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अब खत्म हो चुकी है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि इस टूर्नामेंट के बाद कप्तान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ट्रॉफी जीतने के बाद साफ कर दिया था कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं सब अफवाहें हैं। अब चैंपियंस ट्रॉफी के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया का अगला मैच किस टीम के साथ होगा, कहां भारतीय टीम अपनी अगली सीरीज खेलेगी?

इस दिन शुरू होगी टीम इंडिया की अगली सीरीज

भारतीय टीम अपना अगला दौरा इंग्लैंड का करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जून के महीने में टीम इंडिया अपना ये इंग्लैंड का दौरा करेगी। 20 जून से पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जाएगा। जिसके बाद दूसरा मैच 2 से 6 जुलाई तक खेला जाएगा। तीसरा मैच लंदन में 10 से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। चौथा मैच मैनचेस्टर में 23 से 27 जुलाई तक खेला जाएगा। वहीं पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा।

तारीख मैच समय जगह
20 जून भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM लीड्स टेस्ट
2 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM बर्मिंघम टेस्ट
10 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM लॉर्ड्स, लंदन टेस्ट
23 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM मैनचेस्टर टेस्ट
31 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM द ओवल, लंदन टेस्ट

 

22 मार्च से खेला जाएगा आईपीएल 2025

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसका पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी एक्शन में होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ