WPL 2025: कब, कहां फ्री में देख सकते हैं मैच? यहां देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 14 फरवरी से होने जा रहा है। पहला मुकाबला आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को होगा।

WPL 2025

WPL 2025

विज्ञापन

WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 14 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार शहरों में इस टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। वुमेंस प्रीमियर लीग का ये तीसरा सीजन है। इस टूर्नामेंट में शुरुआती 6 मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद अगले 8 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला

वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच होगी। ये मुकाबला 14 फरवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज शानदार अंदाज में करना चाहेगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन

वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 की टीमें

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2. मुंबई इंडियंस
3. गुजरात जायंट्स
4. यूपी वॉरियर्स
5. दिल्ली कैपिटल्स

विज्ञापन

वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पूरा शेड्यूल

14 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
15 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
16 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
17 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
18 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
19 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
21 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
22 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स
25 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
26 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
28 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
3 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
6 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
7 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
8 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
13 मार्च – एलिमिनेटर
15 मार्च- फाइनल

विज्ञापन

कहां देख सकते हैं फ्री में मैच

वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। जियो सिनेमा पर आप सभी मैचों का फ्री में मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ