---विज्ञापन---

खेल angle-right

अब इस टूर्नामेंट में सूर्या-दुबे लगाएंगे चौके-छक्के, चैंपियन टीम में मिली जगह

Suryakumar Yadav: रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी अब इस टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरेंगे।

---विज्ञापन---

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में कमाल का प्रदर्शन किया और सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया। सूर्या लगातार भारत के लिए अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड से सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम में शामिल हो गए हैं। सूर्या और शिवम दुबे को क्वार्टरफाइनल मैच के लिए मुंबई टीम में जगह मिली है।

हरियाणा और मुंबई के बीच मुकाबला

हरियाणा और मुंबई के बीच क्वार्टरफाइनल मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए मुंबई ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम में शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव की एंट्री हुई है। दोनों खिलाड़ी मुंबई से ही अपना घरेलू मैच खेलते हैं। लेकिन भारतीय टीम में शामिल होने की वजह से दोनों खिलाड़ी पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि दुबे ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। जम्मू के खिलाफ रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल ने भी मुंबई के लिए भाग लिया था। हालांकि ये मैच मुंबई को गंवाना पड़ा था। हालांकि मेघालय के खिलाफ मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की और अपनी जगह क्वार्टरफाइनल के लिए सुनिश्चित की।

---विज्ञापन---

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम

अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद, हार्दिक तामोरे, सूर्यांश शेड्गे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉस्टन डियास, अथर्व अंकोलेकर और हर्ष तन्ना।

---विज्ञापन---

मुंबई का दमदार प्रदर्शन

इस सीजन रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम को केवल जम्मू कश्मीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने बड़ौदा, महाराष्ट्र, त्रिपुरा उड़ीसा, सर्विसेज के खिलाफ दमदार जीत हासिल की थी। मेघालय के खिलाफ मुंबई ने पारी और 456 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। मुंबई के लिए सिद्धेश लाड ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक 518 रन निकले हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन

---विज्ञापन---

First published on: Feb 03, 2025 11:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola