WPL 2024 Shreyas Iyer Look Alike Umpire: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आयोजन किया जा रहा है। इसका 5वां मुकाबला मंगलवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। आरसीबी और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच के बीच फील्ड अंपायर पराशर जोशी नजर आए और लोगों ने उन्हें भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का हमशक्ल बताना शुरू कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से तस्वीर वायरल होने लगी। लोग इन तस्वीरों पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स करने लगे। इससे पहले भी एक अंपायर को श्रेयस अय्यर का हमशक्ल बताया जा चुका है।
वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में अंपायर अक्षर टोटरे को अय्यर का हमशक्ल बताया गया था। महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को आरसीबी का मुकाबला गुजरात जायंट्स से हुआ। इस मैच में जब गुजरात की बैटिंग के दौरान अंपायर पराशर जोशी फील्ड पर आए तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। लोगों ने उन्हें भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर जैसा बताना शुरू कर दिया।
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
फैंस के रिएक्शन की बात करें तो किसी ने अंपायर को श्रेयस अय्यर का बड़ा भाई बताया, तो कोई मजाक करते हुए कहने लगा की अरे अय्यर अंपायरिंग करने लगे। किसी ने श्रेयस अय्यर के वापस रणजी खेलने का जिक्र किया तो कईयों ने उन्हें उनकी शॉर्ट बॉल की कमजोरी के लिए ट्रोल किया।
देखिए एक से बढ़कर एक रिएक्शन इस पोस्ट में:-
अय्यर रणजी ट्रॉफी में करेंगे वापसी
श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच खेले थे। उसके बाद उन्हें फिटनेस इश्यू के कारण टीम में जगह नहीं मिली। फिर अय्यर को एनसीए ने फिट घोषित किया और इस पर दो बातें सामने आईं। अब अय्यर आईपीएल से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। वह मुंबई के लिए सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे। मुंबई ने अपना स्क्वॉड जारी किया है और उसमें अय्यर का नाम शामिल है।
https://twitter.com/vintagevk18/status/1762494903668588640
WPL का 5वां मैच
महिला प्रीमियर लीग के पांचवें मैच में अचानक श्रेयस अय्यर के नाम पर चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। उसके बाद पहले खेलते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में सिर्फ 107 रन बना पाई। आरसीबी के लिए यह मुकाबला आसानी से जीतने वाला था। स्मृति मंधाना ने टीम के लिए ताबड़तोड़ शुरुआत की।
यह भी पढ़ें- PSL 2024: टी20 लीग के दौरान मचा बवाल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स की फैमिली के साथ हुई बदसलूकी
यह भी पढ़ें- कौन हैं जान निकोल? जिन्होंने ठोका टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines