NZ vs AUS: एलेक्स कैरी के लिए विलेन बने पैट कमिंस? नहीं पूरा होने दिया शतक

New Zealand vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा किया। मैच को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने चौका मारकर जिताया लेकिन कमिंस के चलते एलेक्स कैरी अपनी शतक पूरा नहीं कर पाए।

New Zealand vs Australia 2nd Test Pat Cummins Alex Carey

New Zealand vs Australia 2nd Test Pat Cummins Alex Carey Image Credit: Social Media

New Zealand vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच को 3 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में एलेक्स कैरी और मिचेल मार्श ने शान पारियां खेली। खासकर जिस तरह से एलेक्स कैरी ने मैच के आखिर तक क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई वो काबिल ए तारीफ है। दूसरी पारी में एलेक्स कैरी 98 रन बनाकर नाबाद रहे और अपना शतक पूरा करने में महज 2 रन से चूक गए। जिसकी बड़ी वजह टीम के कप्तान पैट कमिंस बने।

विज्ञापन

कमिंस ने चौका मारकर दिलाई जीत

जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच जीतने के बेहद करीब थी तब एलेक्स कैरी और कप्तान पैट कमिंस बल्लेबाजी कर रहे थे। जब ऑस्ट्रेलिया को मैट जीतने के लिए 4 रन चाहिए थे तो वहीं एलेक्स कैरी को अपना शतक पूरा करने के लिए 2 रन चाहिए थे। उस वक्त स्ट्राइक पैट कमिंस के पास थी तभी पैट कमिंस ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी और दूसरे छोर पर खड़े एलेक्स कैरी अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 98 रनों पर नाबाद रहे।

विज्ञापन

जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस के काफी रिएक्शन सामने निकलकर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा विजेताओं की टीम, न कि व्यक्तिगत उपलब्धि के जुनूनी खिलाड़ियों की। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करके लिखा कि कमिंस ने चौका लगाकर एलेक्स कैरी को शतक पूरा नहीं करने दिया। वहीं इसको लेकर मैच के बाद पैट कमिंस ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि एलेक्स कैरी 98 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

इस सीरीज के दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सीरीज को 2-0 से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट्स टेबल में फायदा भी पहुंचा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब एक पायदान के फायदे के साथ नंबर दो पर पहुंच गई है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई है। इसके अलावा टीम इंडिया अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ