WPL 2024 RCB Champion : वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच में स्मृति मंधाना की आरसीबी ने मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। डब्ल्यूपीएल के दूसरे ही सीजन में आरसीबी ने खिताब को अपने नाम किया जबकि आईपीएल में 16 साल से आज तक आरसीबी कभी ट्रॉफी नहीं जीती है। आरसीबी की जीत के जश्न में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी जुड़े और स्मृति मंधाना सहित पूरी टीम को विराट कोहली ने बधाई दी।
वीडियो कॉल के जरिए जुड़े विराट
आईपीएल में विराट कोहली ने भी आरसीबी की कप्तानी की है लेकिन आज न तो उनकी कप्तानी में और न ही किसी अन्य खिलाड़ी की कप्तानी में आरसीबी ने खिताब जीता है। लेकिन वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे ही सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने खिताब को अपने नाम किया। वहीं आरसीबी की जीत के जश्न में विराट कोहली भी वीडियो कॉल के जरिए जुड़े। वीडियो कॉल पर विराट कोहली ने स्मृति मंधाना से बातचीत की और पूरी टीम को खिताब जीतने की बधाई दी।
RCB को मिला था 114 रनों का लक्ष्य
वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में आजतक आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जीती थी लेकिन फाइनल में आरसीबी ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रनों पर ढेर हो गई थी। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए श्रेयंका पाटिल ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई दिल्ली की बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाई।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा जीत के लिए 114 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ बल्लेबाजी करते हुए एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 31 और शोफी डिवाइन ने 32 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR में आते ही बदले इंग्लैंड खिलाड़ी के तेवर, मैदान पर जमकर लगाए चौके-छक्के
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines