WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को हराकर 16 वर्षों का इंतजार खत्म कर दिया है। आरसीबी के फैंस वर्षों से इंतजार कर रहे थे कि कब उनकी टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी, अब जो काम इतने दिनों से आरसीबी की मेन्स टीम नहीं कर सकी थी अब वो काम वुमेंस टीम ने कर दिखाया है। इससे सोशल मीडिया पर फैंस छा गए हैं। मीम्स की बौछार हो रही है। आरसीबी के करोड़ों सोशल मीडिया फैंस बैंगलोर की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी की वुमेंस टीम की जीत के बाद आरसीबी की मेंस टीम की खिल्ली उड़ा दी है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB की जीत के बाद बेंगलुरु की सड़कें जाम, फैंस ने पूरी रात किया जश्न; Watch Video
राजस्थान रॉयल्स के पोस्ट में क्या है खास
राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलोर की जीत के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने आरसीबी को जीत की बधाई देने के साथ-साथ एक ऐसा फोटो शेयर किया है, जिससे आरसीबी की मेंस टीम का मजाक बन गया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पोस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दो किरदार का फोटो लगाया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जेठा लाल से सिलेंडर उठ भी नहीं पाता है, लेकिन तभी सिरियल की किरदार दया बेन आती है और सिलेंडर को एक ही हाथ से उठाकर ले जाती है। इस पोस्ट का अर्थ साफ है कि जो काम अभी तक आरसीबी की मेंस टीम नहीं कर सकी थी, वह काम आरसीबी की वुमेंस टीम ने कर दिखाया है।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1769410606686408847
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जीत के जश्न में जुड़े विराट कोहली, टीम को इस तरह दी बधाई
16 वर्षों का सूखा हुआ खत्म
राजस्थान रॉयल्स का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस अंदाज में वुमेंस टीम को जीत की बधाई दी है कि फैंस इस पर कमेंट के बौछार कर रहे हैं। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर विराट कोहली की मेंस टीम की खिल्लियां उड़ा रहे हैं। आरसीबी की टीम साल 2008 से ही आईपीएल खेल रही है, लेकिन अभी तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है। दूसरी ओर आरसीबी की वुमेंस टीम ने अपने दूसरे ही सीजन में ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इससे आरसीबी फैंस के दिलों को सुकून मिला है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
30 mins agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
30 mins agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
2 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
2 hrs agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
3 hrs agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
4 hrs agoLIVE: भारत की आधी लौटी पवेलियन, अक्षर पटेल 24 रन बनाकर आउट
4 hrs agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines