WPL 2024 RCB vs MI: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के 9वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में भी मुंबई की टीम अपनी नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर से बिना उतरी। मगर नेट सीवर ब्रंट की कप्तानी में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की टीम अब तीन टीमों को पछाड़कर टॉप पोजीशन पर आ गई है। इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में मुंबई चौथे स्थान पर थी। मगर अब मुंबई की टीम टॉप पर काबिज हो गई है।
मुंबई टॉप पर और आरसीबी चौथे स्थान पर खिसकी
मुंबई इंडियंस के अब तक के परफॉर्मेंस की बात करें तो टीम ने पहले दो मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स को मात दी थी। उसके बाद पिछले मैच में हरमनप्रीत कौर के बिना उतरी मुंबई की टीम यूपी वॉरियर्स से हार गई। अब टीम ने वापसी की और आरसीबी को हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई के सबसे ज्यादा तीन जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में छह अंक हो गए हैं। उधर इस हार के बाद आरसीबी चौथे स्थान पर खिसक गई और उसका नेट रनरेट भी माइनस में चला गया। पहले दो मैच जीतने के बाद स्मृति मंधाना की टीम ने दिल्ली और मुंबई के खिलाफ मुकाबले गंवा दिए।
क्या रहा इस मैच का हाल?
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए आरसीबी ने खास प्रदर्शन नहीं किया। बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 131 रन बनाए। एलिस पेरी नाबाद रहीं और उन्होंने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए पूजा वस्त्राकर और नेट सीवर ब्रंट ने 2-2 विकेट लिए और शानदार गेंदबाजी की। वहीं इसी वोंग और साइका इशाक को 1-1 सफलता मिली।
जवाब में 132 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। यास्तिका भाटिया (31) और हेली मैथ्यूज (26) ने 45 रन की साझेदारी की। कप्तान नेट सीवर ब्रंट ने भी 27 रन की पारी खेली। इसके बाद एमेलिया कर ने 24 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए और टीम को 15.1 ओवर में ही 29 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। इस जीत के बाद उनका नेट रनरेट भी अच्छा हो गया और अब 6 अंक व 0.402 के नेट रनरेट के साथ टीम टॉप पर है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 से पहले संन्यास वापस लेगा दिग्गज खिलाड़ी? साथी कप्तान ने दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद में होगी खास एंट्री, पाकिस्तान सुपर लीग से आईपीएल में आएगा दिग्गज!
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
1 hr agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
1 hr agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
2 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
3 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines