WPL 2024 Playoffs Scenario Points Table: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन इस वक्त रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पहले सीजन में बेहद बुरे फॉर्म में नजर आई आरसीबी की टीम मौजूदा सीजन में भी मुश्किल में फंसती दिख रही है। पहले दो मैच लगातार जीतने के बाद स्मृति मंधाना की अगुआई वाली टीम अब टेंशन में पढ़ गई है। रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टीम को 1 रन से हरा दिया। इसके बाद टीम का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो का हो गया है। वहीं टॉप पोजीशन के लिए पिछले सीजन की रनर अप दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच जंग है।
पॉइंट्स टेबल में रोमांचक जंग
साथ ही गुजरात टाइटंस ही एकमात्र टीम है जो अभी प्लेऑफ की रेस से बाहर है। वहीं यूपी वॉरियर्स से आरसीबी को सबसे बड़ा खतरा है। पॉइंट्स टेबल में अभी दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर है और मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर है। 7-7 मैचों के बाद 10 अंक लेकर दोनों टीमें बराबरी पर हैं। मगर दिल्ली का नेट रनरेट 0.918 है। वहीं मुंबई इंडियंस 0.343 के साथ दूसरे स्थान पर है। मगर इन दोनों टीमों के नाम के आगे Q लिख गया है। यानी यह दोनों टीमें प्लेऑफ जरूर खेलेंगी।
IPL से कितना अलग WPL का प्लेऑफ
दरअसल आईपीएल के प्लेऑफ में तीन मैच होते हैं। जिसमें दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर होता है। मगर आईपीएल 10 टीमों का टूर्नामेंट है। लेकिन महिला प्रीमियर लीग में पांच टीमें हिस्सा लेती हैं। यहां लीग स्टेज के अंत पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाती है। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान की टीम के बीच प्लेऑफ होता है और इसे एलिमिनेटर कहा जाता है। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में जाती है और पहले स्थान की टीम के साथ खिताबी जंग में भिड़ती है। वहीं हारने वाली टीम सीधे बाहर हो जाती है।
कैसे RCB बना सकती है प्लेऑफ में जगह?
अब अगर आरसीबी की बात करें तो उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सबसे पहले अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतना होगा। डिफेंडिंग चैंपियंस भी उस मैच को हल्के में नहीं लेंगे क्योंकि सीधे फाइनल में जाने के लिए उन्हें भी वो मैच जीतना होगा। वहीं आरसीबी यह मैच जीत भी जाती है तो जीत का अंतर भी मायने रखेगा। क्योंकि आरसीबी तीसरे स्थान पर 6 अंक और यूपी वॉरियर्स चौथे स्थान पर 6 ही अंक के साथ है।
यूपी का आखिरी मैच पॉइंट्स टेबल की आखिरी टीम गुजरात जायंट्स के साथ होगा। अगर यूपी और आरसीबी दोनों अपने-अपने आखिरी मैच जीतती हैं तो बेहतर रनरेट वाली टीम प्लेऑफ में जाएगी और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम बाहर हो जाएगी। अभी आरसीबी का नेट रनरेट 0.027 है और यूपी का नेट रनरेट -0.365 है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या हार्दिक पांड्या से नाराज हैं Suryakumar Yadav? इंस्टाग्राम स्टोरी कर रही इशारा
यह भी पढ़ें- WPL 2024: DC ने RCB को रोमांचक मुकाबले में हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर किया कब्जा
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
7 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
41 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
50 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines