WPL 2024, Mumbai Indians vs UP Warriorz 14th Match: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 14वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की तलाश में हैं। मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 29 रन से शिकस्त दी थी। जबकि यूपी वॉरियर्स को भी आरसीबी के हाथों 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पॉइंट्स टेबल पर अभी मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स का हाल भी काफी खराब है। यूपी ने अभी तक 5 मैच में से 2 जीतकर चौथे स्थान पर हैं।
मुंबई का टॉप ऑर्डर चिंता का विषय
डब्ल्यूपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का टॉप आर्डर चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले मैच में यास्तिका भाटिया, नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। हालांकि ओपनिंग बल्लेबाज हेले मैथ्यूज ने 17 गेंदों पर 29 रन की पारी जरूर खेली थी, लेकिन वह इस पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाई थी। आज के मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी पारी खेली होगी।
जबकि मुंबई के बाकी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को भी यूपी के गेंदबाजों के खिलाफ कमाल दिखाना होगा। बता दें मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी से अधिक मजबूती उनकी बल्लेबाजी में है। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजी में शबनीम इस्माइल, सैका इशाक और पूजा वस्त्राकर को कमाल की गेंदबाजी करनी होगी ताकि मुंबई इंडियंस इस करो या मरो वाले मुकाबले में शानदार जीत कर दर्ज कर पाए।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: LSG ने बनाया खास प्लान, क्या केएल राहुल नहीं यह खिलाड़ी होगा कप्तान?
यूपी की हालत भी खराब
यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस का हाल इस समय एक जैसा है। अगर उनकी बल्लेबाज रन बनाती है तो उनकी गेंदबाजी फेल हो जाती है। जबकि गेंदबाजी अच्छी होने के बाद बल्लेबाजी फेल हो जाती है। हालांकि एलिसा हीली की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स को आज के मैच में कमाल का प्रदर्शन करना होगा। जिसके चलते वह इस मुकाबले को जीत टॉप थ्री में जाने की आस को जगाए रखे।
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के गेंदबाजों ने 20 ओवर में 198 रन लुटा दिए थे। जबकि यूपी के गेंदबाज सिर्फ 3 विकेट ही निकाल पाए थे। वहीं बल्लेबाजी में भी 199 रनों का पीछा करते हुए यूपी ने 113 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि अंत में दीप्ति शर्मा (33) और पूनम खेमनार (31) की पारी ने यूपी वॉरियर्स को 175 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: मुशीर खान बने ‘घर के भेदी’; अपने ही भाई सरफराज खान को आउट करने का बताया तरीका
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, एस सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक
यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग इलेवन
एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
7 mins agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
10 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
11 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
11 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
12 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines