WPL 2024, RCB vs MI Eliminator: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी की बल्लेबाजी ने एलिमिनेटर मुकाबले में फैंस को काफी निराश किया और 20 ओवर में 135 रन ही बना पाई थी। हालांकि गेंदबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन से आरसीबी ने ये रोमांचक मुकाबला 5 रन से जीत लिया।
इस जीत के साथ आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। अब आरसीबी का खिताबी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ 17 मार्च को खेला जाएगा। बता दें कि डब्ल्यूपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया था, जिसमें मुंबई ने खिताब जीता था।
बैंगलोर की बल्लेबाजी का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी स्मृति मंधाना ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। बैंगलोर को 20 रन पर सोफी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा था। सोफी डिवाइन से निर्णायक मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वह सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना भी इसी स्कोर पर 10 रन बनाकर आउट हो गईं। मंधाना के आउट होने के बाद नंबर 4 पर आई दिशा कसाट से टीम को संभाले की उम्मीद आरसीबी के फैंस कर रहे थे, लेकिन वह खाता तक नहीं खोल पाईं और इस समय तक बैंगलोर का स्कोर 23 रन पर 4 विकेट हो गया था।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: ऋषभ पंत से मिचेल स्टार्क तक, आईपीएल में वापसी के लिए तैयार 5 धाकड़ खिलाड़ी
इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर हेले मैथ्यूज की गेंद पर पवेलियन लौट गई थी। ऋचा के आउट होने के बाद आरसीबी नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए जा रहा था। मगर एलिस पेरी ने एक छोर संभाले रखा और 50 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। जिसके चलते बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 135 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट और सैका इशाक ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें- IPL की पहली सैलरी से ध्रुव जुरेल ने किया था बड़ा काम, सुनकर आखों में आ जाएंगे आंसू
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी का हाल
20 ओवर में 136 रन का पीछा करने उतरी हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और 27 रन के स्कोर पर टीम ने इन फॉर्म बल्लेबाज हेले मैथ्यूज का महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया था। हेले मैथ्यूज ने 14 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। इसके बाद 50 के स्कोर तक पहुंचते- पहुंचते मुंबई इंडियंस की दूसरी सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया भी कोई बड़ी पारी खेलने में फेल रहीं।
भाटिया ने 27 गेंदों पर 19 रन की काफी स्लो पारी खेली। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों पर 33 रन बनाए। उनका साथ दे रही नेट साइवर-ब्रंट ने भी 17 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। बैंगलोर की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं पहले बल्लेबाजी में दम दिखाने वाली एलिस पेरी ने गेंदबाजी में ऑलराउंड प्रदर्शन किया और 1 विकेट अपने खाते में डाला। जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
59 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines