WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आगाज शुक्रवार 23 फरवरी से हो गया है। पहले मुकाबले में आमने-सामने हैं पिछले सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस। मेग लैनिंग की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टॉस जीता था मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने। इस टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 171 रन। यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के खिलाफ इससे पहले कोई भी टीम इतना स्कोर नहीं बना पाई थी।
एलीस कैप्सी की शानदार पारी
इंग्लैंड की महिला बैटर एलीस कैप्सी ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली। कप्तान मेग लैनिंग ने 31 रन की पारी खेली। उसके बाद तीसरे नंबर पर खेलने आईं कैप्सी ने 53 गेंदों पर 75 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज ने 24 गेंदों पर 42 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं कैप्सी ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए थे। अंत में मैरिजन कैप ने 9 गेंद पर 16 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 170 पार पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस लीग के इतिहास में यह सबसे बड़ा और रिकॉर्ड टोटल रहा।
शेफाली वर्मा हुईं फ्लॉप
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग बैटर शेफाली वर्मा बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। उन्होंने 8 गेंद खेलकर सिर्फ एक रन बनाया। साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। उनका फॉर्म पिछले कुछ सालों में वैसा नहीं रहा है जिस तरह से उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआत हुई थी। मुंबई के लिए इस पारी में गेंदबाजी की बात करें तो इस्माइल ने 1 विकेट लिया। वहीं एमेलिया कर और नेट सीवर ब्रंट को 2-2 सफलताएं मिलीं।
ओपनिंग सेरेमनी में लगा ग्लैमर का तड़का
इस मैच से पहले महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन का रंगारंग आगाज हुआ है। इस सेरेमनी में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करते दिखे। अंत में शाहरुख खान सभी टीमों के कप्तान के साथ बातचीत करते नजर आए। बाद में सभी महिला कप्तानों ने शाहरुख के साथ फोटोशूट करवाया और उनके सिग्नेचर पोज को भी किया।
यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर का मैच के बाद हुआ निधन, पूर्व खिलाड़ी ने दोस्त को खोने के बाद जताया शोक
यह भी पढ़ें- IPL 2024: शमी की जगह GT में आ सकते हैं छोटे भाई मोहम्मद कैफ, दोनों की सैलरी में जमीन आसमान का अंतर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines