WPL 2024 RCB vs GG: वुमेंस प्रीमियल लीग 2024 का 13वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतने के बाद पहली बार बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। डब्ल्यूपीएल 2024 में पहली बार ऐसा हुआ है कि टॉस जीतने वाली कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात की तरफ से कप्तान बेथ मूनी ने कप्तानी पारी खेली और शानदार अर्धशतक लगाया था। जिसके दम पर गुजरात जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाने में सफल रहा। 200 रनों का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 180 रन ही बना पाई और 19 रन से मैच गंवा दिया। डब्ल्यूपीएल 2024 में यह गुजरात की पहली जीत है। जबकि बैंगलोर की यह तीसरी हार है।
बेथ मूनी और लौरा वोल्वार्ड्ट ने मचाया गदर
बेथ मूनी ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान ने इस फैसले को सही साबित करते हुए लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 140 रन की कमाल शुरुआत दी थी। लौरा वोल्वार्ड्ट ने इस मैच में 45 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन की दमदार पारी खेली थी। वोल्वार्ड्ट की इस आतिशी पारी में 13 चौके शामिल थे। लौरा का विकेट गंवाने के बावजूद दूसरे छोर से कप्तान बेथ मूनी ने बैंगलोर के गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखा और 51 गेंदों पर 85 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। बेथ मूनी की इस पारी में 12 चौके के साथ 1 सिक्स लगाया था।
बेथ मूनी और लौरा वोल्वार्ड्ट की दमदार पारी के दमपर गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की गेंदबाजी ने इस मैच बेहद खराब प्रदर्शन किया था। बैंगलोर के लगभग हर गेंदबाज ने खूब रन लुटाए थे। बैंगलोर की तरफ से सोफी मोलिनक्स और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक-एक विकेट हासिल किया था, लेकिन इस एक विकेट के लिए भी उन्होंने 30 से ज्यादा रन खर्च किए थे। जबकि गुजरात के तीन बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
ये भी पढ़ें- ICC Ranking में ध्रुव जुरेल ने बनाया ‘महारिकॉर्ड,’ सिर्फ 2 टेस्ट में धोनी और पंत को छोड़ा पीछे
गुजरात की पहली जीत
डब्ल्यूपीएल 2024 में बैक टू बैक मैच गंवा के बाद पांचवें मैच में गुजरात जायंट्स को पहली जीत नसीब हुई है। इससे पहले ना ही उनके बल्लेबाज और ना ही उनके गेंदबाज कोई बड़ा कमाल कर पा रहे थे, लेकिन दिल्ली के मैदान पर पहुंचते ही गुजरात जायंट्स के नसीब ने पलटीमारी और सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के बाद गुजरात के टॉप तीन में स्थान बनाने के चांस अभी भी जीवित है, लेकिन उसके लिए बेथ मूनी की कप्तानी में वाली गुजरात को बचे हुए 3 मैचों में बड़़े अंतर से जीत दर्ज करनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG Playing 11: टीम इंडिया में एक बदलाव, नहीं बाहर होंगे रजत पाटीदार! रोहित शर्मा का बड़ा बयान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किया निराश
डब्ल्यूपीएल 2024 में पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस मैच में पहले गेंदबाजों ने और फिर बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। 200 रनों का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा था। इनफॉर्म बल्लेबाज स्मृति मंधाना 16 गेंदों पर 24 रन बनाकर एशले गार्डनर का शिकार बनी। मंधाना के बाद सलामी बल्लेबाज सब्भिनेनि मेघना से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन एक रन लेने के चक्कर में वह रन आउट हो गई। मेघना 13 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाए थे। नंबर 4 बल्लेबाजी करने आई सोफी डिवाइन ने एक बड़ी पारी की आस की जा रही थी, लेकिन वह भी 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर तनुजा कंवर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गई। जिसके साथ ही बैंगलोर का मैच जीतने का सपना भी सपना बनकर रह गया।
संबंधित खबरें
वनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
25 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
39 mins agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines