WPL 2024 Final RCB vs DC: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में स्मृति मंधाना की आरसीबी पहली बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में फैंस को आरसीबी से काफी उम्मीद है कि पहली बार ये टीम इस खिताब को अपने नाम करे। क्योंकि आईपीएल इतिहास में भी आज तक आरसीबी की टीम खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई है ऐसे में फैंस को डब्ल्यूपीएल में आरसीबी से उम्मीद है। हालांकि आरसीबी के लिए ये उतना आसान भी नहीं होने वाला है।
फाइनल में आरसीबी के सामने मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। पिछली बार दिल्ली को मुंबई इंडियंस के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते टीम डब्ल्यूपीएल को जीत नहीं पाई थी। वहीं इस बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में आरसीबी को हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम करना चाहेगी।
एलिस पैरी और मेग लैनिंग में होगी टक्कर
वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से एलिस पैरी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है तो वहीं दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने भी अपनी कमाल की बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। अपनी-अपनी टीमों को फाइनल तक पहुंचाने में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है। इस सीजन में अभी तक एलिस पैरी 312 रन बना चुकी है तो वहीं गेंदबाजी में भी एलिस कमाल का प्रदर्शन कर रही है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिस पैरी ने एक मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए महज 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे। अब फाइनल मुकाबले में भी आरसीबी को एलिस पैरी से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग इस सीजन 500 से ज्यादा रन बना चुकी है। हर मैच में लैनिंग ने दिल्ली के लिए अहम पारी खेली है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में अब फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दिल्ली को अपनी कप्तान से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Sarfaraz Khan को किसकी कॉल का है इंतजार? शानदार डेब्यू के बाद भी नाखुश खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: एक्सीडेंट के बाद आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हुआ खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस को लगा एक और झटका
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 से पहले श्रीलंका को मिला नया कोच, दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
28 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines